न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेड पोहा : ऊब गए हैं बार-बार वही सब चीजें खाकर, तो इस बार ब्रेकफास्ट में आजमाएं यह डिश #Recipe

कहते हैं कि सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। ऐसे में नाश्ते का महत्व बढ़ जाता है। आम तौर पर लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 4:11:45

ब्रेड पोहा : ऊब गए हैं बार-बार वही सब चीजें खाकर, तो इस बार ब्रेकफास्ट में आजमाएं यह डिश #Recipe

कहते हैं कि सुबह की शुरुआत अच्छी हो जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। ऐसे में नाश्ते का महत्व बढ़ जाता है। आम तौर पर लोग ब्रेकफास्ट में ओट्स, ब्रेड ऑमलेट, साबूदाने की खिचड़ी, कॉर्नफ्लेक्स का मजा लेते हैं। हालांकि बार-बार वही सब खाकर मन ऊब जाता है और लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं। आज हम आपको एक अलग वैरायटी ब्रेड पोहा की रेसिपी बताएंगे, जिससे आप बोर नहीं होंगे। ज्यादातर लोग चिवड़ा से पोहा बनाते हैं, लेकिन ब्रेड से बनने वाला पोहा भी किसी तरह से कम नहीं होता। ब्रेड हर घर में आम तौर पर उपलब्ध होती ही है। ऐसे में इस बार इस डिश को जरूर ट्राई करके देखें। इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हैं।

bread poha,bread poha breakfast,bread poha tasty,bread poha delicious,bread poha ingredients,bread poha recipe,bread poha lunch box,bread poha children

सामग्री (Ingredients)

ब्रेड - 3-4 छोटे-छोटे टुकड़ों में कटी
मूंगफली - आधा कप रोस्ट की हुई
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरे मटर - आधा कप
रिफाइंड तेल - 2 चम्मच
प्याज - 1
हींग पाउडर - चुटकीभर
करी पत्ता - 4-5
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
साबुत लाल मिर्च - 1
नींबू का रस - 1 चम्मच
धनिया पत्ती - गार्निश करने के लिए

bread poha,bread poha breakfast,bread poha tasty,bread poha delicious,bread poha ingredients,bread poha recipe,bread poha lunch box,bread poha children

विधि (Recipe)

- ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें।
- जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाए तो इसमें साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर चलाएं।
- प्याज को काट लें और इसे भी डाल दें। अब इसमें हरे मटर डालें और थोड़ी देर तक पकने दें।
- जब मटर हल्का पक जाए, तो इसमें मूंगफली डाल दें। याद रखें मूंगफली को पहले ही पैन में हल्का रोस्ट कर लें और इसके छिलके को हटा दें।
- अब इसमें आप ब्रेड डाल दें और अच्छी तरह से चलाएं। हल्दी, नमक, हींग पाउडर डालें।
- आप चाहें तो हरी मिर्च तेल में पहले डालने के बजाय ब्रेड डालते समय भी मिला सकते हैं।
- अब इसमें हल्का पानी छिड़क दें और फिर नींबू का रस डालें।
- गैस बंद करके इसे किसी प्लेट में निकाल लें। ऊपर से बारीक कटी धनिया की पत्ती से गार्निश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'

तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना

'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान

फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'

Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने

कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं

रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म