न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तबरेज की तलाशी में घर पर छापा, पिता मुनव्वर राणा ने रायबरेली पुलिस पर लगाए ये आरोप

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा पर हुई फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। गुरुवार देर रात रायबरेली पुलिस ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 1:12:26

तबरेज की तलाशी में घर पर छापा, पिता मुनव्वर राणा ने रायबरेली पुलिस पर लगाए ये आरोप

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा पर हुई फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। गुरुवार देर रात रायबरेली पुलिस ने मुनव्वर के घर पर छापा मारा। दरअसल, गोली कांड में पुलिस को जांच में पता चला कि तबरेज ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई है। तबरेज को पकड़ने के लिए रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने पूरे दलबल के साथ मुनव्वर के हुसैनगंज के लाल कुआं स्थित एफआई टावर ढींगरा अपार्टमेंट में रेड डाली। हालांकि तबरेज नहीं मिला। तबरेज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने घर पर जमकर हंगामा मचाया और सभी के मोबाइल छीन लिए। मुनव्वर और उनकी बेटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

मुनव्वर ने वीडियो जारी कर कहा, पुलिस ने की गुंडागर्दी

मुनव्वर ने एक वीडियो जारी कर व्यथा बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुंडागर्दी की है। पुलिस ने मुझसे कहा कि आप हटिए, आपसे कुछ भी लेना-देना नहीं है। मैंने कहा कि मैं तबरेज का बाप हूं, मेरी यह गलती है कि मैंने उसे पैदा किया है, ऐसे कैसे हट जाऊं। मैंने पुलिस से पूछा कि आपके पास कोई सर्च वारंट है तो बताइए। उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला और घर में गुंडागर्दी करते हुए आगे बढ़े। पुलिस ने हमारा रास्ता रोक दिया, न मीडिया आ पाया और न वकील, ये सरासर गुंडागर्दी है।

28 जून को तबरेज पर फायरिंग का मामला फर्जी!

उल्लेखनीय है कि रायबरेली के शहर कोतवाल का दावा है कि 28 जून को तबरेज पर फायरिंग का मामला फर्जी था। तबरेज ने अपने प्रतिद्वंदियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने तबरेज द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में उलटे उसे ही मुलजिम बनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल