न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ: स्‍कूल की पानी की टंकी में म‍िला 1 साल की मासूम का शव, दो नाबालिग संदिग्धों से पूछताछ

राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके में उस समय हडकंप मच गया है जब एक स्कूल में स्थित पानी की टंकी में एक साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। यही नहीं मासूम के पैर में ईंट बांधकर टंकी में फेंका गया था ताकि शव ऊपर न आ सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 10:06:38

लखनऊ: स्‍कूल की पानी की टंकी में म‍िला 1 साल की मासूम का शव, दो नाबालिग संदिग्धों से पूछताछ

राजधानी लखनऊ के सैरपुर इलाके में उस समय हडकंप मच गया है जब एक स्कूल में स्थित पानी की टंकी में एक साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। यही नहीं मासूम के पैर में ईंट बांधकर टंकी में फेंका गया था ताकि शव ऊपर न आ सके। पुलिस शव बरामद कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल विसरा रिपोर्ट सुरक्षित रखा गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, बच्ची के घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र के दुग्गौर की है।

सैरपुर इलाके के दुग्गौर में रहने वाले बच्ची के पिता ने बताया कि गुरुवार रात में 9 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार सुबह सैरपुर थाने में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मासूम के लापता होने की खबर पाकर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि दो लड़कों के साथ बच्ची को आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर पड़ताल की। पता चला कि मासूम दुगौर प्राथमिक स्कूल के पास आखिरी बार देखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूल परिसर में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान स्कूल के शौचालय की पानी की टंकी में मासूम का शव पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर परिवारजन को शव सौंप दिया गया, जहां घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि दो नाबालिग के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस दोनों लड़कों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पीड़ित परिवार के पड़ोसी और एक करीबी के बेटे पर शक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात