न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, सरकार बनते ही आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को देंगे 25 लाख

किसान आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान कर दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 5:21:14

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, सरकार बनते ही आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को देंगे 25 लाख

किसान आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान कर दिया।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की किसान शहादत सम्मान राशि दी जाएगी।' अखिलेश यादव ने ये बयान देकर किसानों को अपने पक्ष में लाने का दांव चला है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसान का जीवन अनमोल होता है, क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ दी जाएगी।'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। ​अखिलेश यादव यूपी में अपनी सत्ता की वापसी को लेकर छोटे दलों के साथ ही किसानों को अपने साथ जोड़ने में लगे हुए हैं। इसी को देखते हुए अखिलेश ने एक बाद फिर बीजेपी की दुखती रग पर हाथ रखते हुए किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों को शहीद बताते हुए उनके परिवारों को आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही है।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों के संसद से पास होते ही देशभर में किसान आंदोलित हो गए थे। दिल्ली बॉर्डर पर किसान सड़कों पर ही बैठे हैं। कई महीनों के किसान आंदोलन के दौरान कुछ किसानों की मौत की खबरें भी आती रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। आप नेता संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश को बीजेपी से मुक्त कराने के लिए एक सामान्य मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई है। गठबंधन को लेकर बातचीत तय होगी तो जानकारी दी जाएगी। सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। उधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद गठबंधन पर सहमति बनते ही बीजेपी सरकार को खास असर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल