लेकसिटी उदयपुर को मिला दुनियाभर के 16 सबसे रोमांटिक शहरों में चौथा स्थान, बढ़ा देश का सम्मान
By: Ankur Tue, 13 July 2021 08:17:00
भारत को अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं जहां कई ऐसी जगहें हैं जिनकी खूबसूरती रोमांटिक वातावरण पैदा करती हैं। राजस्थान का शहर उदयपुर जिसे लेकसिटी के नाम से भी जाना जाता हैं पर्यटन के लिए अच्छी जगह माना जाता हैं। उदयपुर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्लेनेट डी की ट्रैवल लिस्ट द 16 मोस्ट रोमांटिक सिटिज ऑन अर्थ में भारत से उदयपुर को एकमात्र शहर के रूप में चुना गया है। इस लिस्ट में उदयपुर को पूरी दुनिया में चौथा स्थान मिला है। इसके अलावा MSN के सर्वे में दुनिया के साथ खूबसूरत देशों की सूची में भी उदयपुर ने अपना स्थान बना रखा है। इसमें झीलों के शहर उदयपुर का 12वां स्थान है। वहीं इंटरमाइल्स की सूची में दुनिया की 10 खूबसूरत शहरों की लिफ्ट में भी उदयपुर में जगह बना रखी है।
प्लेनेट डी की ओर से जारी सूची में दुनिया में सबसे रोमांटिक शहरों में पैरिस के फ्रांस को पहला स्थान मिला है। वहीं दूसरे स्थान पर इटली के वेनिस ने जगह बनाई है। इसके साथ ही तीसरे स्थान पर चीन का होग्झू शहर है। जबकि चौथे स्थान उदयपुर ने जगह बनाई है। जो इस लिस्ट में जगह बनाने वाला भारत का एकमात्र शहर बना है।
पर्यटन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर शहर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अब अलग पहचान बना चुका है। लेकसिटी ने राजस्थान के साथ अब दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। जिसकी वजह उदयपुर की प्राकृतिक सौंदर्य के साथ यहां की हॉस्पिटेलिटील और स्थानीय नागरिकों की मेहमान नवाजी है। जिसका बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ यहां आने वाला हर पर्यटक कायल हो जाता है।
ये भी पढ़े :
# पाली : नाकाबंदी में पकड़ा गया 35 लाख की शराब से भरा ट्रक, जा रही थी जोधपुर से अहमदाबाद
# धौलपुर : स्कूल बस में हरियाणा से गुजरात लाई जा रही थी 20 लाख की शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
# डूंगरपुर : दो ताले तोड़कर बेखौफ चोरो ने चुराई बाइक, घरवालों को इसकी भनक तक नहीं