Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : एक ही दिन में मिले स्कूल के 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह पढ़ाई बंद, अब लगेगी ऑनलाइन कक्षाएं

मंगलवार को भी जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं तक का स्कूल एक हफ्ते तक बंद दिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 1:39:41

जयपुर : एक ही दिन में मिले स्कूल के 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह पढ़ाई बंद, अब लगेगी ऑनलाइन कक्षाएं

राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा हैं। बीते दिन प्रदेश में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 100% क्षमता के साथ स्कूल खुलने के बाद बच्चों में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 11 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। 11 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें 2 जयपुर के हैं। सभी एसिमटोमैटिक है। स्टूडेंट भी डे बॉर्डिंग में पढ़ने वाले हैं। शर्मा ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठकर पढ़ सकें। बताया जा रहा है कि यह बच्चे 11वीं क्लास के हैं। इससे पहले जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अगले 4 दिनों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई को बंद कर दिया था।
जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल के कॉडिनेटर अनुज शर्मा ने बताया की डे-बोर्डिंग होने की वजह से स्कूल में लगातार छात्रों का चेकअप किया जाता है। इस दौरान क्लास इलेवेंथ का स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिला है। जो मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। ऐसे में एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने छठी से बारहवीं तक का स्कूल एक हफ्ते तक बंद दिया है। शर्मा ने बताया बताया कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई चालू रहेगी, ताकि स्कूल के दूसरे बच्चे घर बैठ भी पढ़ सकें। अभिभावक एकता संघ के संयोजक मनीष विजयवर्गीय ने कहा की हमारे बच्चे प्रयोगशाला नहीं है। ऐसे में जब तक कोरोना खत्म नहीं होता है। तब तक न सिर्फ जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान में ऑनलाइन पढ़ाई ही होनी चाहिए। ताकि बच्चे घर बैठ सुरक्षित रहकर पढ़ सक। विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार ने निजी स्कूलों को फायदा देने के लिए आनन-फानन में 100% क्षमता के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, जो गलत है। राजस्थान अभिभावक एकता संघ इसका पुरजोर विरोध करता है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में जयपुर, अजमेर समेत 7 जिलों में कोरोना के 22 नये मरीज मिले है। 21 अगस्त के बाद आज राजस्थान में कोरोना के 20 से ज्यादा केस आए है। जयपुर में सबसे ज्यादा 11 केस मिले है। जिसमें गंभीर बात ये है कि 3 व्यक्ति ऐसे है, जिनका एड्रेस चिकित्सा विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। वहीं 11वीं क्लास की बच्ची भी पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद उसके संपर्क में आए 12 बच्चों के सैंपल विभाग ने लिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका