न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : पत्नी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने आए जीजा और उसके भाई को साले ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के के चौआदी इलाके में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाला मामला हुआ जिसमें पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दो लोगों की मौत का कारण बन गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 5:28:18

जम्मू-कश्मीर : पत्नी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने आए जीजा और उसके भाई को साले ने मारी गोली

जम्मू-कश्मीर के के चौआदी इलाके में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाला मामला हुआ जिसमें पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दो लोगों की मौत का कारण बन गई। पत्नी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने आए जीजा और उसके भाई की साले ने गोली मार मौत क घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी साउथ दीपक ढींगरा, थाना प्रभारी करण चलोत्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की टीम ने जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर के दो कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट, और हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, कठुआ के रहने वाले अमित की शादी चौआदी में शीतल नाम की लड़की के साथ आठ साल पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से अमित और शीतल के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। दो महीने से शीतल अपने मायके में इकलौती बेटी के साथ रह रही थी। मंगलवार को अमित अपने भाई रोहित के साथ तलाक के कागज लेकर ससुराल पहुंचा। अमित ने अपने भाई रोहित को तलाक के कागजों पर दस्तखत कराने के लिए घर के अंदर भेजा और खुद बाहर अपनी वैगनार कार में बैठा रहा। रोहित करीब एक घंटे तक अमित के ससुरालियों से बात करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी।

इसी बीच अमित का साला अरुण खुल्लर उर्फ वीरा कार से घर पहुंचॉ, उसे जीजा के आने का कारण पता चल चुका था। उसने बाहर कार में जीजा को बैठा देख आपा खो दिया और अपनी गाड़ी से बंदूक और रिवाल्वर निकालकर जीजा अमित को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर से भागता हुआ रोहित बाहर आया तो अरुण ने उसे भी गोली मार दी। बताते हैं कि पहले दोनों पर रिवाल्वर से गोली चलाई गई और बाद में दोनों पर 12 बोर की गन से भी फायरिंग की गई जिससे दोनों की मौत हो गई। शहर के छन्नी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों हथियारों के लाइसेंस अरुण के नाम पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री