न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जुलूस पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पडघा क्षेत्र के बोरीवली गांव में जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें कुछ मोटरसाइकिल सवार और पैदल श्रद्धालु शामिल थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 4:17:06

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जुलूस पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

ठाणे। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निकाले गए जुलूस पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पडघा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात आठ बजकर 30 मिनट पर हुई इस घटना में दो से तीन लोग घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पडघा क्षेत्र के बोरीवली गांव में जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें कुछ मोटरसाइकिल सवार और पैदल श्रद्धालु शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद लगभग 15 लोगों के एक समूह ने उन्हें रोका और छड़, डंडों और नुकीले हथियार से उन पर कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने कुछ मोटरसाइकिलों को भी तोड़ दिया।

पीड़ितों में से एक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने मोटरसाइकिल से भगवान राम की तस्वीर वाला केसरिया झंडा खींच कर उसे फाड़ दिया, और कुछ मोइटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, रविवार रात ठाणे जिले के मुस्लिम बहुल इलाके नया नगर में आयोजित एक रैली के दौरान दो समुदायों के सदस्यों के बीच संघर्ष हुआ था।

एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने 50-60 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और उनमें से 13 को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि सोमवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में निकाले गए जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। उन्होंने बताया कि पथराव की वजह से, जुलूस में शामिल लोग और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों की संख्या नहीं बताई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज