न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : बेकाबू ट्रॉले की चपेट में आए आधा दर्जन वाहन, 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा दर्जन वाहन बेकाबू ट्रॉले की चपेट में आ गए जिसमें 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 9:30:42

पंजाब : बेकाबू ट्रॉले की चपेट में आए आधा दर्जन वाहन, 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल

पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा दर्जन वाहन बेकाबू ट्रॉले की चपेट में आ गए जिसमें 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद चालक, ट्रॉला वहीं छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद ड्राइवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। हादसे में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। थाना-2 प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रॉला के बेकाबू होने का कारण पता लगाया जाएगा। इसके अलावा घायलों को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान नंबर का ट्रॉला डमटाल की पहाड़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला बेकाबू हो गया। सबसे पहले उसने हिमाचल के ज्वाला जी के रहने वाले दंपती की कार को टक्कर मार दी। कार में सवार कमल किशोर और उनकी पत्नी को चोट नहीं आई। उसके बाद एक अन्य कार को टक्कर मारी, जिसमें दिल्ली निवासी लोग सवार थे। चालक ने तेजी से कार को एक तरफ कर अपनी और अन्य सवारियों की जान बचाई लेकिन तेज रफ्तार ट्रॉले ने हिमाचल की बस को टक्कर मारी दी, इससे चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सभी सवारियां सुरक्षित हैं फिर ट्रॉला एक ऑटो और बाइक को टक्कर मारता हुआ एक कार पर चढ़ गया।

कार को ट्रॉले ने 50 मीटर तक घसीटा और रुक गया। कार में हिमाचल के भदरोआ निवासी परिवार था, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण स्थानीय लोगों ने ट्रॉले को धक्का देकर कार को बाहर निकाला और फिर चकनाचूर कार से 15 दिन के नवजात समेत पांच लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को चोट आई है, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

घायलों को पठानकोट के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वाहनों के टकराने से वहां चीख-पुकार मच गई। वहां, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से लोगों ने भारी मशक्कत से 15 दिन के नवजात, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बाहर निकाला। थाना-2 पुलिस के अलावा डीएसपी सिटी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल