न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में बढ़ते कोरोना केस के बीच ट्रिपल लॉकडाउन की चेतावनी, हटाया गया वीकेंड Lockdown

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, 'हमें प्रति 1000 आबादी पर कोरोना केस के आधार पर क्षेत्रों को विभाजित करने की जरूरत है।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 4:03:36

केरल में बढ़ते कोरोना केस के बीच ट्रिपल लॉकडाउन की चेतावनी, हटाया गया वीकेंड Lockdown

केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को वीकेंड लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि टेस्‍ट पॉजिटिविटी रेट के वर्गीकरण को लेकर राज्‍य सरकार को अतिरिक्‍त मानदंड तय करने के लिए सुझाव मिले थे। हालांकि सरकार ने ट्रिपल लॉकडाउन लगाने की भी चेतावनी दी है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, 'हमें प्रति 1000 आबादी पर कोरोना केस के आधार पर क्षेत्रों को विभाजित करने की जरूरत है।'

बता दे, एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में कोविड की रोकथाम योजना में संशोधन करने का निर्णय लिया था, क्योंकि नगर निकायों के टीपीआर आधारित लॉकडाउन संबंधी नतीजे विफल रहे।
कोविड मैनेजमेंट के पैनल के विशेषज्ञों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर चर्चा के बाद बैठक में मौजूद सदस्‍यों ने कुछ पाबंदियों के साथ दुकानों को रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति देने की सिफारिश की थी।

केरल में अब हफ्ते के 6 दिन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकेंगी।

अगर किसी क्षेत्र में हफ्ते में प्रति 1000 आबादी पर 10 से अधिक लोग संक्रमित होते हैं तो वहां ट्रिपल लॉकडाउन लगेगा।

केरल में ओणम और स्‍वतंत्रता दिवस को देखते हुए 15 अगस्‍त और 22 अगस्‍त को लॉकडाउन नहीं रहेगा। दोनों दिन रविवार है।

केरल में शादी समारोह या अंतिम संस्‍कार के लिए सिर्फ 20 लोगों को अनुमति है।

मंगलवार को भी आए अधिक केस

केरल में मंगलवार को कोरोना के 23,676 नए मामले सामने आए थे, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई, जबकि संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई। लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को राज्य में 13,984 मामले आए थे। पिछले 24 घंटों में 1,99,456 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 11.87% रही। अब तक 2.77 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत