न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : एम्स के ICU में भर्ती हैं आसाराम, चल रहा कोरोना का इलाज, सेहत फिलहाल स्थिर

कोरोना संक्रमित आसाराम की सेहत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जोधपुर AIIMS के ICU में भर्ती आसाराम को ऑक्सीजन दी जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 3:24:59

जोधपुर : एम्स के ICU में भर्ती हैं आसाराम, चल रहा कोरोना का इलाज, सेहत फिलहाल स्थिर

भक्तों की श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करने वाला आसाराम जोधपुर जेल में सजा काट रहा है, हांलाकि वर्तमान में कोरोना होने के कारण एम्स में उसका इलाज करवाया जा रहा हैं। वर्ष 2013 में जोधपुर में अपने गुरुकुल की एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में तीन वर्ष पूर्व आसाराम को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह वर्ष 2013 से जोधपुर जेल में बंद है। पिछले सप्ताह जेल में बंदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। उसमें से कुछ अन्य बंदियों के साथ आसाराम भी पॉजिटिव पाया गया था। उसे जेल में आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन रात को ऑक्सीजन लेवल घटने पर महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर उसके समर्थकों की बढ़ती भीड़ से निजात पाने और सुरक्षा कारणों से उसे दो दिन बाद एम्स में भर्ती करा दिया गया।

कोरोना संक्रमित आसाराम की सेहत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जोधपुर AIIMS के ICU में भर्ती आसाराम को ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके शरीर का ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि तीन-चार दिन में वह कोरोना से पूरी तरह उबर जाएगा। AIIMS में आसाराम सामान्य महसूस कर रहा है। उसको ऑक्सीजन दी जा रही है। वह आराम से बात कर रहा है। अस्पताल का भोजन ही उसे दिया जा रहा है। आसाराम डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मचारियों के साथ खुलकर बात कर रहा है। उसका कहना है कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहा है। उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

हाल ही आसाराम ने राजस्थान हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी अन्य बीमारियों का इलाज आयुर्वेद पद्धति से कराने के लिए दो माह की अंतरिम जमानत मांगी है। उसकी याचिका पर हाईकोर्ट ने एम्स से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। याचिका पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल