न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : आग लगी बस बनी रहस्य, टायर व सीटें जली लेकिन ड्राईवर तक भी नहीं मौजूद

इस बस ने रहस्य खड़ा कर दिया क्योंकि बस में ना तो कोई ड्राईवर था और ना ही कोई सवारी। बस की टायर व सीटें जल रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 10:25:17

कोटा : आग लगी बस बनी रहस्य, टायर व सीटें जली लेकिन ड्राईवर तक भी नहीं मौजूद

कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां भंवरकुंज की खाई में करीब 20 फिट नीचे गड्ढे में जलती हुई बस मिली। लेकिन इस बस ने रहस्य खड़ा कर दिया क्योंकि बस में ना तो कोई ड्राईवर था और ना ही कोई सवारी। बस की टायर व सीटें जल रही थी। सूचना पाकर निगम की दमकल मौके पर पहुंची। तब तक आग बुझ चुकी थी। किसी के मौके पर नहीं मिलने पर निगम दमकल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस जगह ये घटना हुई वो जगह हैंगिंग ब्रिज (हाइवे) से करीब 3 किमी दूर सुनसान इलाका है। यहां तक पहुंचने का रास्ता भी नहीं है। नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है।

मिनी बस के खाई में गिरना व उसमें आग लगना पुलिस के लिए पहेली बन गया। क्योकि हादसे के वक्त बस में सवारियां नहीं थी। ड्राइवर भी फरार था। पुलिस ने बस मालिक को मौके पर बुलाया। लेकिन कारणों का पता नहीं चल सका। घटना के दौरान वहां जानकारी देने वाला कोई नही था। मिनी बस करीब 20 से 25 फिट नीचे खाई में पड़ी थी। प्रारंभिक पड़ताल में अंदेशा जताया जा रहा कि आग लगाकर बस धक्का दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

आरकेपुरम थाना एएसआई जवाहर लाल ने बताया कि बस मालिक का नाम मोहम्मद हुसैन है। मोहम्मद हुसैन की मिनी बस को भरत सिंह नाम का ड्राईवर चलाता है। भरत सिंह पिछले 3 माह से बस में ड्राइवरी कर रहा था। वो जब जब भी बस चलाता था उसे 300 रुपये रोज के हिसाब से भुगतान दिया जाता था। आज शाम को 5 बजे मिनी बस की बुकिंग थी। ड्राइवर भरत सिंह 4 बजे के लगभग बस लेकर निकला था। लेकिन बुकिंग पर बस नहीं पहुंची। मिनी बस जली हुई हालात में भँवरकुंज की खाई में मिली। घटना के बाद से ड्राइवर फरार है। मोबाइल भी बंद कर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल