न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवार पर अलग-अलग अंदाज में पोज देता रहा बाघ, लोग बनाते रहे वीडियो

एक बाघ छत और दीवार पर घूमकर देर तक पोज देते नज़र आ रहा है। चारों तरफ मौजूद भीड़ लगातार अपने मोबाइल कैमरों के जरिए उसे वीडियो की शक्ल में कैद करने पर आमादा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 1:04:19

दीवार पर अलग-अलग अंदाज में पोज देता रहा बाघ, लोग बनाते रहे वीडियो

पीलीभीत (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में अक्सर बाघ बस्ती में घुस जाते हैं और आतंक फैल जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो में जो कुछ दिख रहा है उससे तो यही लग रहा है कि लोगों के दिलों से बाघ का डर निकल गया है और भीड़ को लेकर बाघ भी सहज नज़र आने लगे हैं। इस वीडियो में एक बाघ छत और दीवार पर घूमकर देर तक पोज देते नज़र आ रहा है। चारों तरफ मौजूद भीड़ लगातार अपने मोबाइल कैमरों के जरिए उसे वीडियो की शक्ल में कैद करने पर आमादा है। लोगों का कहना है कि बाघ करीब छह-सात घंटे तक रिहायशी इलाके में यूं ही घूमता रहा और लोग अलग-अलग एंगिल से उसका वीडियो बनाते रहे।

यह बाघ देर रात पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना में घुस आया था। लोगों की उस पर नज़र पड़ी तो एकबारगी होश उड़ गए। रात के करीब डेढ़-दो बज रहे थे। बाघ की सूचना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। लोग सतर्क हो गए। इसी बीच किसी ने वन विभाग को भी सूचना दे दी। इसके साथ ही रस्सी, तार और एक तरह के जाल से बाघ जिस एरिया में था उसे सील कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाघ दीवार पर आराम फरमाता नज़र आ रहा है। उसके चारों ओर गांववाले इक्ट्ठा हैं। हालांकि दीवार के चारों ओर बाड़ेबंदी भी की गई है। फिर भी बाघ का क्या है। यह साफ दिख रहा है कि वो हमला करना चाहे तो ये बाड़ेबंदी उसकी राह में बहुत बाधक नहीं बनेगी।

फिर भी लोग बेधड़क बाघ से डरे बिना चारों तरफ खड़े होकर उसका वीडियो बनाते रहे। करीब छह से सात घंटे बाघ यूं ही दीवार के ऊपर घूमता-टहलता रहा। वह कभी लेट जाता तो कभी इधर-उधर टहलने लगता। सुबह हुई तो मौके पर भीड़ और बढ़ने लगी। तमाम लोग घरों की छतों पर खड़े होकर बाघ का वीडियो बनाते नज़र आए। कुछ पुलिसवाले भी मौके पर मौजूद दिखे। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने में जुटी है। उसे यहां से निकालकर जंगल में छोड़ा जाएगा।

tiger kept posing in different styles on the wall,people kept making videos,tiger video,viral video

बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में जुट गई थी। करीब 12 घंटे बाद ट्रेंकुलाइज कर उसे सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन बाघ के आसपास लोगों का इस तरह से जुटना खतरनाक साबित हो सकता था। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब बाघ किसी गांव में घुस आया हो। पीलीभीत के गांवों में अक्सर बाघ दस्तक देते रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैल जाती है।

अटकोना गांव में बाघ को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे। वन विभाग के कर्मचारी और माधोटांडा पुलिस भी मुस्तैद दिखी। रिहायशी इलाकों में बढ़ती बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में नजर आए। गनीमत रही कि बिना किसी अनहोनी के बाघ को वन विभाग की टीम ने दीवार से उतार लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल