AJAY DEVGN: 'SON OF SARDAAR 2' RELEASE DATE LOCKED... 25 July 2025 is the release date of #SonOfSardaar2, the much-anticipated sequel to #SonOfSardaar [2012].
Starring #AjayDevgn‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की है अहम भूमिका
एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। इसको लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि दिनेश विजान की इस फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। ‘छावा’ वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में महाराष्ट्र की कहानी दिखाई गई है। विक्की ‘छत्रपति संभाजी’ के किरदार में नजर आएंगे।
मैडॉक फिल्म्स की तरफ से ‘छावा’ का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा है, “16 जनवरी 1681 को छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह ने एक महान विरासत की शुरुआत की! 344 साल बाद, हम उनके अडिग साहस और महिमा की कहानी को जीवंत करते हैं। ‘छावा’ का ट्रेलर 22 जनवरी को आ रहा है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।” फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। तस्वीर में ‘छत्रपति संभाजी महाराज’ के किरदार में विक्की नजर आ रहे हैं।
उनके साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं, जो ‘येसुबाई’ का किरदार निभा रही हैं। एक्टर अक्षय खन्ना ‘औरंगजेब’ की भूमिका में हैं। बता दें फिल्म पहले 6 दिसंबर को ही रिलीज होने वाली थी लेकिन 5 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने की वजह से इसे पोस्टपोन किया गया। दिनेश विजान ने इस फिल्म का निर्माण किया है। एआर रहमान ने फिल्म के लिए बेहतरीन संगीत दिया है।VICKY KAUSHAL - RASHMIKA - AKSHAYE KHANNA: 'CHHAAVA' TRAILER ON 22 JAN 2025... 14 FEB 2025 RELEASE... #VickyKaushal stars as Chhatrapati Sambhaji Maharaj [son of Chhatrapati Shivaji Maharaj] in #Chhaava...













