न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना ने की सैफ के जल्द ठीक होने की कामना, जताई बांद्रा की सुरक्षा पर चिंता, करिश्मा ने दी यह रिएक्शन

एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में ही घुसकर हुए हमले ने फिल्म जगत को हिलाकर रख दिया है। सेलेब्स ने चिंता जताई है कि अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 8:04:24

रवीना ने की सैफ के जल्द ठीक होने की कामना, जताई बांद्रा की सुरक्षा पर चिंता, करिश्मा ने दी यह रिएक्शन

एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में ही घुसकर हुए हमले ने फिल्म जगत को हिलाकर रख दिया है। सेलेब्स ने चिंता जताई है कि अब मुंबई के बांद्रा जैसे वीआईपी एरिया भी सुरक्षित नहीं हैं जहां पर बहुत सी हस्तियों का घर है। सेलेब्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अब कुछ फिल्मों में सैफ अली खान की को एक्ट्रेस रहीं रवीना टंडन ने भी अपनी रिएक्शन दी है। रवीना ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होने पर नाराजगी जाहिर की है।

रवीना ने लिखा, “बांद्रा एक सेफ रेजिडेंशियल एरिया था, लेकिन अब यहां फेमस सेलेब्स और सॉफ्ट टारगेट को अपना निशाना बनाया जा रहा है। ये घटना बड़े पैमाने पर हो रही है। यहां असामाजिक तत्व, एक्सीडेंट स्कैम, हॉकर माफिया, एनक्रोचर्स, लैंड माफिया और क्रिमिनल बढ़ रहे हैं। बाइक्स पर तेजी से आने वाले फोन और चेन छीन कर भाग रहे हैं। यहां सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कामना करती हूं सैफ तुम जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाओ।”

सर्जरी के बाद सैफ सुरक्षित हैं और उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था। उनके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

raveena tandon,actress raveena tandon,karishma tanna,actress karishma tanna,saif ali khan,saif knife,saif hospital,saif bandra

सैफ की पड़ोसी करिश्मा तन्ना ने कहा, ये हम लोगों के लिए वेकअप कॉल

बता दें सैफ बांद्रा वेस्ट की एक हाईरेज अपॉर्टमेंट के 12वें फ्लोर पर रहते हैं। इसी घर में उनके साथ हादसा हुआ। इस बिल्डिंग में कई और सितारों का भी घर है। इस दौरान जब पैपराजी उनके घर के बाहर पहुंचे तो उनकी पड़ोसी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना से मिले। पैप्स ने जब करिश्मा से सैफ को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा कि बुरा लग रहा है पर हम लोग अब क्या कर सकते हैं। ये हम लोगों के लिए वेकअप कॉल है। ये बहुत भयानक है। मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करूंगी।

यही प्रार्थना करती हूं कि सैफ जल्द रिकवर हो जाएं। इस घटना को दुखद बताते हुए एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने न्यूज 18 शोशा से बात करते हुए कहा कि मैं इस खबर को सुनकर हैरान रह गई। फिलहाल सैफ खतरे से बाहर हैं, जो अच्छी खबर है। मेरी प्रेयर्स उनके साथ हैं। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने कहा कि फिलहाल राहत वाली बात ये है कि सैफ खतरे से बाहर हैं। मुझे सैफ और दोनों बच्चों की चिंता हो रही है। बस सैफ जल्दी से ठीक हो जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ