Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : तीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ मिले 2919 नए कोरोना संक्रमित, पांच लोगों की हुई मौत

कोरोना का दौर जारी हैं जहां डेल्टा के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बना हुआ हैं। आज मंगलवार के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में तीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ 2919 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हुई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 10:39:11

हिमाचल : तीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ मिले 2919 नए कोरोना संक्रमित, पांच लोगों की हुई मौत

कोरोना का दौर जारी हैं जहां डेल्टा के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा बना हुआ हैं। आज मंगलवार के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में तीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ 2919 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि बीते 24 घंटों में पांच लोगों की मौत हुई हैं। मृतकों में जिला शिमला की दो महिलाएं, जिला ऊना, सोलन की एक-एक और जिला मंडी के एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक छह लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इनमें जिला मंडी के कनाडा से लौटे दो और जिला कुल्लू में भी कनाडा से आया का एक व्यक्ति शामिल है। इससे पहले जिला मंडी में एक और ऊना में दो लोगों संक्रमित पाए गए हैं। आज के मामलों की बता करें तो कांगड़ा 594, शिमला 507, सोलन 455, मंडी 437, हमीरपुर 264, ऊना 163, सिरमौर 137, बिलासपुर 129, कुल्लू 126, चंबा 64, किन्नौर 34, लाहौल-स्पीति से 9 मामले सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो दो-चार दिन में बंदिशें बढ़ाने पर विचार करेंगे। हालांकि, सीएम ने प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती पर हामी नहीं भरी और कहा कि आज की परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि सीमाओें पर बंदिशें बढ़ाएं। सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। राज्य में ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले कि इस बारे में केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जो नमूने भेजे जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट जल्दी आए, ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक कुल 3884 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें से शिमला में कुल 666 जबकि कांगड़ा में 882, बिलासपुर 91, चंबा 162, हमीरपुर 338, किन्नौर 39, कुल्लू 160, लाहौल-स्पीति 23, मंडी 463, सिरमौर 211, सोलन 318 और ऊना में 387 मामले शामिल हैं। वहीं विभाग को अब तक मुआवजा जारी करने के लिए 1470 क्लेम मिले हैं जिनमें से 797 को राशि जारी कर दी गई है जबकि बाकी आवेदनों की छंटनी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका