न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मंडल अध्यक्षों में नहीं बन रही सहमति, संगठन चुनाव में हो रही देरी, बीएल संतोष नाराज

राजस्थान में संगठन चुनाव में हो रही देरी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की नाराजगी की वजह बनी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 4:31:37

राजस्थान : मंडल अध्यक्षों में नहीं बन रही सहमति, संगठन चुनाव में हो रही देरी, बीएल संतोष नाराज

जयपुर। राजस्थान में संगठन चुनाव में हो रही देरी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की नाराजगी की वजह बनी। बीएल संतोष ने संगठन चुनावों को लेकर प्रदेश बीजेपी नेताओं की 'क्लास' लगाई। उन्होंने अपनी मर्जी से 50 प्रतिशत का बैरियर लगाने पर भी नाराजगी जताई और शतप्रतिशत चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों के लिए ये नियम नहीं है। क्या नेताओं ने मंडल चुनावों में विवाद से बचने के लिए अपनी मर्जी से ही बैरियर लगा लिया ?

बीएल संतोष की नाराजगी

दरअसल, प्रदेश में संगठन पर्व चल रहा है, जिसके तहत बूथ कमेटी से मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 फरवरी तक चुना जाना है, लेकिन राजस्थान में बीजेपी संगठन चुनावों में देरी हो रही है। संगठन चुनाव में हो रही लेटलतीफी हुई तो समीक्षा करने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष जयपुर पहुंचे। बीएल संतोष ने रविवार को करीब चार घंटे तक प्रदेश के बीजेपी नेताओं की जमकर क्लास ली और देरी पर डांट भी पिलाई।

उन्होंने चुनाव में लगे नेताओं से न केवल इस लेटलतीफी का कारण पूछा, वरन अपनी मन मर्जी से बेरियर लगाने पर लताड़ लगाई। बीएल संतोष ने कहा- यह बैरियर दूसरे राज्यों के लिए है, न कि राजस्थान और यूपी जैसे राज्यों के लिए। अपनी मन मर्जी से नए नए नियम लागू नहीं किए जाए। संतोष ने कहा कि तमिलनाडू, केरल, आंधप्रदेश जैसे राज्य जहां बीजेपी का प्रभाव ज्यादा नहीं है, वहां मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव में 50 प्रतिशत का बैरियर लगाया हुआ है।

बीएल संतोष ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण लाल पंचारिया से चुनाव में हो रही लेटलतीफी पर सवाल किया। पंचारिया ने कहा कि 50 प्रतिशत मंडलों की घोषणा पूरी होने की बात कही तो बीएल संतोष ने दो टूक कहा कि काम ठीक चल रहा है, लेकिन धीमी गति से चल रहा है। पहले सभी मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन किया जाए, इसके बाद ही जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाए।

वन टू वन संवाद किया

प्रदेश में संगठन चुनाव को लेकर हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ। राधा मोहनदास अग्रवाल, सह प्रभारी ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश चुनाव अधिकारी नाराायण लाल पंचारिया, सदस्यता अभियान संयोजक अरुण चतुर्वेदी, सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक ओंकार सिंह लखावत मौजूद रहे। बैठक की अगुवाई कर रहे बीएल संतोष ने पार्टी के जिलाचुनाव प्रभारियों से वन टू वन संवाद किया। उन्होंने एक-एक जिला चुनाव प्रभारी से पूरे मंडलों के अध्यक्ष घोषित करने में आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा तो जिला अध्यक्षों ने दो से पांच दिन का समय मांगा, साथ ही जनप्रतिनिधियों से किसी प्रकार की दिक्कत को लेकर सवाल किया। सभी जिला अध्यक्षों ने जनप्रतिनिधियों से हो रही दिक्कत को लेकर इनकार किया।

मंडल अध्यक्षों में नहीं बन रही सहमति

बता दें कि प्रदेश में संगठन पूर्व के तहत मंडल अध्यक्ष के चुनाव 2 से 5 दिसंबर तक 51735 बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष के चुनाव, 6 से 15 दिसंबर 1139 मडंल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन 13 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव तक पूरे नहीं हो सके। अब जब चुनाव में देरी हुई तो राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की ओर से जताई गई नाराजगी पर जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कुछ देरी हुई है। परिवार के मुखिया होने के नाते उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठक में उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को तेजी लाने और समय बाद पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मदन राठौड़ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष की भूमिका नहीं होती है। निर्वाचन अधिकारी ही चुनाव कराते हैं, अब उन्हें जो संगठन को निर्देश दिए हैं उसके अनुसार कार्यक्रम पूरा करने हैं। जहां तक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की नाराजगी की बात है तो परिवार के मुखिया होने के नाते जब भी कभी कोई कमी होती है तो उसे नाराजगी जताने का अधिकार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट