Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : मोबाइल लोकेशन से युवक को किया ट्रेस, पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश

जोधपुर शहर के निकटवर्ती डांगियावास के कांकेलाव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें घर से बाल कटिंग का कहकर निकले युवक का शव पेड़ पर झूलता मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 11:06:18

जोधपुर : मोबाइल लोकेशन से युवक को किया ट्रेस, पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश

जोधपुर शहर के निकटवर्ती डांगियावास के कांकेलाव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें घर से बाल कटिंग का कहकर निकले युवक का शव पेड़ पर झूलता मिला। युवक अपने ननिहाल में रह रहा था जिसने घर से दूर जाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल लोकेशन से युवक के लोकेशन की पहचान कर लाश पाई गई। मौके पर उसकी बाइक भी मिली है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया कि उसकी चार दिन बाद शादी होने वाली थी। आत्महत्या का कारण आरंभिक तौर पर सामने नहीं आया है। शव का महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। मृतक रवि प्रकाश अपने ननिहाल में ही रहता था और किसी मोपेड कंपनी में काम करता था।
डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि कांकेलाव निवासी सोमप्रकाश पुत्र भंवरलाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भांजा 21 साल का रविप्रकाश पुत्र सुखाराम 26 अप्रैल की दिन में घर से बाल कटवाने का कहकर अपनी बाइक लेकर निकला था। मगर वो शाम तक नहीं लौटा। परिजन उसे तलाशने में लगे हुए थे। तब रात को उसके मोबाइल की लोकेशन से पता लगाया गया। वह घर से काफी दूर पुरोहितों का नाडा कांकेलाव में ही एक ओरण में एक पेड़ पर फंदे पर लटका नजर आया। पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। थानाधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है। मगर उसकी चार दिन बाद शादी होने वाली थी। संभवत: किसी मानसिक परेशानी में उसने फंदा लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका