न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर केन्द्र और दिल्ली सरकार को सु्प्रीम कोर्ट ने सुझाया सुलह का रास्ता

दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केन्द्र इन दिनों एक बार फिर से आमने सामने हैं। इस बार मामला मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 7:41:10

मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर केन्द्र और दिल्ली सरकार को सु्प्रीम कोर्ट ने सुझाया सुलह का रास्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार और केन्द्र इन दिनों एक बार फिर से आमने सामने हैं। इस बार मामला मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुलह का रास्ता सुझाया।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि 28 नवंबर को मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल और केंद्र से आईएएस अफसरों के नाम देने को कहा। शीर्ष अदालत की दखल के बाद दिल्ली सरकार दिए गए नामों में से नए मुख्य सचिव के नाम को चुनकर शीर्ष अदालत को बताएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल साथ मिलकर इस मुद्दे पर साथ मिल-बैठकर विचार क्यों नहीं करते हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को नसीहत देते हुए कहा है कि इस बात का ख्याल रखा जाए कि अफसरों के नाम सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न हों, क्योंकि यह अफसरों के करियर का सवाल है। सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार को काबिल लोगों के नाम का सुझाव पैनल को देने का निर्देश दिया है। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 28 नवंबर को करेगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्य सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई के दौरान कहा कि यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है। हमने DREC के चैयरमैन की नियुक्ति के मामले में भी यही कहा था, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। जब हम उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए कहते हैं तो भी यह मुलाकात नहीं करते।

कोर्ट ने कहा कि मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार कुछ नाम पैनल को सुझाएं। उनमें से पैनल किसी नाम को चुने। सुनवाई के दौरान उप- राज्यपाल के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि पैनल को सुझाए गए नाम किसी मीडिया या सोशल मीडिया पर लीक नहीं होने चाहिए। वर्तमान मुख्य सचिव को अपने मामले में हाईकोर्ट जाना पड़ा है।

दिल्ली सरकार से परामर्श किए बिना कैसे आगे बढ़ सकता है केन्द्र

केजरीवाल सरकार ने अपनी नई याचिका में कहा है कि जब अध्यादेश को चुनौती दी गई है तो केंद्र सरकार दिल्ली सरकार से परामर्श किए बिना कैसे आगे बढ़ सकती है और कैसे नियुक्ति कर सकती है। सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी के साथ-साथ दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील शादान फरासत ने सीजेआई को बताया कि मुख्य सचिव की नियुक्ति पर दिल्ली सरकार से सलाह ली जानी चाहिए।

दिल्ली सरकार ने यह निर्देश भी मांगा है कि उसे AGMUT कैडर में सेवारत पांच वरिष्ठतम अधिकारियों में से एक को मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास पहले दिल्ली सरकार में सेवा करने का अनुभव हो।

पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को याचिका की प्रति केंद्र को सौंपने का निर्देश दिया था। केजरीवाल सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि 2023 का संशोधन अधिनियम न केवल 2023 की संविधान पीठ के फैसले का उल्लंघन है, बल्कि मूल रूप से अलोकतांत्रिक भी है, क्योंकि यह आर्टिकल 239AA के माध्यम से अंतर्निहित संवैधानिक योजना को अपने सिर पर रख देता है। मुख्य सचिव की नियुक्ति का एकमात्र विवेक उपराज्यपाल के हाथों में है। ऐसा करने से, यह स्थाई कार्यकारिणी के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य, मुख्य सचिव की नियुक्ति के मामले में दिल्ली सरकार को मूक दर्शक बना देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स