न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बजट के दूसरे दिन भी नहीं संभला शेयर बाजार, मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 280 अंकों की गिरावट के साथ 80,149 अंकों पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 24,413 अंकों पर क्लोज हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 24 July 2024 6:33:37

बजट के दूसरे दिन भी नहीं संभला शेयर बाजार, मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी

मुम्बई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट ने मंगलवार 23 जुलाई से भारतीय शेयर बाजार का मूड बिगाड़ा है वो अभी तक संभल नहीं पाया है। इक्विटी पर शार्ट टर्म कैपिटल और लॉन्ग टर्म कैपिटल टैक्स बढ़ाये जाने के सदमे से बाजार अभी तक उबर नहीं सका है। बजट के अगले दिन के कारोबारी सत्र में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर स्टॉक्स के नेतृत्व में ये बिकवाली रही। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली है।

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 280 अंकों की गिरावट के साथ 80,149 अंकों पर क्लोज हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65 अंकों की गिरावट के साथ 24,413 अंकों पर क्लोज हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.35 फीसदी या 280 अंक की बढ़त लेकर 80,148 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.27 फीसदी या 65 अंक गिरकर 24,413 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 4.36 फीसदी, टेक महिंद्रा में 3.12 फीसदी, बीपीसीएल में 2.91 फीसदी, एनटीपीसी में 2.67 फीसदी और टाटा मोटर्स में 2.46 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व में 2.09 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 1.90 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.88 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1.82 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.67 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 2.47 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.69 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.08 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.18 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.04 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.74 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.78 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.59 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.76 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.35 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.60 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.05 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई

मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई

11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी

Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस

IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई