न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 609, निफ्टी 207 अंक की बढ़त पर

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,340 और निफ्टी 207 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,544 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 5:57:50

लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 609, निफ्टी 207 अंक की बढ़त पर

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,340 और निफ्टी 207 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,544 पर था।

व्यापक बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,006 शेयर हरे निशान में, 990 शेयर लाल निशान में और 107 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 179.75 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,348 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 201.25 अंक या 1.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,400 पर बंद हुआ।

रियल्टी को छोड़कर सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, एनर्जी और इन्फ्रा सबसे अधिक बढ़ने वाले सूचकांकों में थे।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टीसीएस, टाइटन, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स थे।

पीएल कैपिटल (प्रभुदास लीलाधर) में एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि वैश्विक संकेतों में विरोधाभास देखने को मिल रहा है। अमेरिका के टैरिफ में बदलाव होने की आशा के कारण एशिया के बाजारों में तेजी देखने को मिली। लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा भारत के उच्च टैरिफ, विशेषकर ऑटोमोबाइल के खिलाफ जारी तीखे हमले और 2 अप्रैल से जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा ने चिंता पैदा की है।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, भारत के बाजार में तेजी आई है, लेकिन फॉरेन कैपिटल आउटफ्लो और ट्रेंड टैरिफ के कारण चिंताएं बनी हुई है। निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

भारतीय शेयर बाजार मिलाजुला खुला था। सुबह 9:33 बजे सेंसेक्स 58.07 अंक या 0.0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,672.16 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 12.65 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,324.65 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 मार्च को दसवें दिन अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 20वें दिन अपनी खरीद को बढ़ाया और उसी दिन 3,370.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ