न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में रही तेजी

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगस्त महीने का पहला कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 25,000 के ऑलटाइम हाई को पार करने में सफल रहा तो बीएसई सेंसेक्स भी 82,000 के आंकड़े को पार करते हुए 82,129.49 के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 4:34:52

लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, एनर्जी सेक्टर के शेयरों में रही तेजी

मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगस्त महीने का पहला कारोबारी सत्र ऐतिहासिक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पहली बार 25,000 के ऑलटाइम हाई को पार करने में सफल रहा तो बीएसई सेंसेक्स भी 82,000 के आंकड़े को पार करते हुए 82,129.49 के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है। बाजार में आई इस तेजी का क्रेडिट एनर्जी सेक्टर के शेयरों में जाता है। कोल इंडिया ओएनजीसी पावर ग्रिड जैसी सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी खरीदारी देखने को मिली है। आज का कारोबार खत्म होने पर निफ्टी 640 अंकों की उछाल के साथ 25,000 के पार 25,011 अंकों पर बंद हुआ है, जबकि सेंसेक्स 126 अंकों के उछाल के साथ 81,867 अंकों पर क्लोज हुआ है। बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा था लेकिन आज के सत्र में इसमें गिरावट देखने को मिली है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 461.61 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है।

हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए। आज लगातार 5वां दिन है जब शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक (0.15 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी 50 भी 52.70 अंकों (0.21 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुए। गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने अपना-अपना नया रिकॉर्ड बनाया।

बुधवार को 81,741.34 अंकों पर बंद हुआ सेंसेक्स आज अच्छी बढ़त के साथ 81,949.68 अंकों पर खुला और कारोबार के दौरान 81,700.21 अंकों के Low से 82,129.49 अंकों के High तक पहुंचा, जो इसका नया ऑल टाइम हाई बन गया। इसी तरह निफ्टी भी आज बढ़त के साथ खुला और 24,956.40 अंकों के Low से 25,078.30 अंकों के High तक पहुंचा।

बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर जहां बढ़त के साथ बंद हुए तो 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बढ़त के साथ बंद हुए होने वाले प्रमुख शेयरों में पावरग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा नुकसान के साथ बंद होने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

पावरग्रिड के शेयर आज BSE पर 3.36 प्रतिशत (12.65 रुपये) की तेजी के साथ 361.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। पावरग्रिड का मौजूदा मार्केट कैप 3,35,984.31 करोड़ रुपये है। जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.68 प्रतिशत (78.00 रुपये) की गिरावट के साथ 2829.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। बीएसई से मिले आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 3,51,819.18 करोड़ रुपये है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज