न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपावली से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की खरीदारी से निवेशकों की सम्पत्ति में उछाल

बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांक दो दिन की तेजी के बाद गिर गए क्योंकि कमजोर Q2FY25 आय ने दलाल स्ट्रीट पर गति को बाधित करना जारी रखा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 5:29:31

दीपावली से पहले गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की खरीदारी से निवेशकों की सम्पत्ति में उछाल

दीपावली के एक दिन पहले के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 426 अंकों की गिरावट के साथ 79,942 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126 अंकों की गिरावट के साथ 24,340 अंकों पर क्लोज हुआ है।

बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांक दो दिन की तेजी के बाद गिर गए क्योंकि कमजोर Q2FY25 आय ने दलाल स्ट्रीट पर गति को बाधित करना जारी रखा। बीएसई सेंसेक्स 0.5% गिरकर 79,942 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स उसी अंतर से गिरकर 24,340 पर आ गया, क्योंकि चल रही विदेशी बिक्री और सुस्त कॉर्पोरेट आय के कारण बाजार की धारणा कमजोर हो गई। सत्र के दौरान अस्थिरता बढ़ने के कारण अधिकांश व्यापक बाजार सूचकांक भी सत्र के दौरान गिर गए।

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी के चलते निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 436।13 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले कारोबारी सत्र में 434.86 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 1.27 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

आज के ट्रेड में बीएसई पर कुल 4011 शेयरों की ट्रेडिंग हुई जिसमें 2892 शेयर्स तेजी के साथ और 1040 स्टॉक्स गिरकर बंद हुए। 79 के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 स्टॉक्स तेजी के साथ और 18 गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 19 तेजी के साथ और 31 गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। तेजी वाले स्टॉक्स में मारुति सुजुकी 1.2 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.77 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.47 फीसदी, आईटीसी 0.72 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.71 फीसदी, एल एंड टी 0.68 फीसदी, टाइटन 0.40 फीसदी, एचयूएल 0.38 फीसदी, रिलायंस 0.37 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुआ है। जबकि इंफोसिस 2.01 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.52 फीसदी, कोटक बैंक 1.32 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.28 फीसदी, एसबीआई 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

सेक्टोरल अपडेट

आज के कारोबार में एफएमसीजी, मीडिया, मेटल्स और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखी गई। जबकि बैंकिंग, आईटी, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आज के सेशन में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में रौनक रही।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज