न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10-15 मई की बजाय जुलाई तक खत्म होगी कोरोना की दूसरी लहर; अक्टूबर में तीसरी लहर देगी दस्तक!

केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर विजय राघवन ने तीसरी लहर के आने की आशंका भी जाता दी। अब IIT कानपुर के प्रोफेसर ने भी सरकार की इस आशंका पर मुहर लगा दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 May 2021 2:03:48

10-15 मई की बजाय जुलाई तक खत्म होगी कोरोना की दूसरी लहर; अक्टूबर में तीसरी लहर देगी दस्तक!

देश में अब तक 2.18 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1.79 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2.38 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 37.21 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। हर रोज 3.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे है। 3 हजार से ज्यादा मौतें भी हो रही हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी जारी है। इस बीच, केंद्र सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर विजय राघवन ने तीसरी लहर के आने की आशंका भी जाता दी। अब IIT कानपुर के प्रोफेसर ने भी सरकार की इस आशंका पर मुहर लगा दी है।

कोरोना के आंकड़ों का एनालिसिस कर रहे प्रद्मश्री प्रो मणिंद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि जुलाई तक कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो जाएगी। ये अच्छी खबर है। बता दे, पहले यह कहा जा रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर का पीक 10-15 मई के बीच में आ जाएगा लेकिन अब इसे अगले एक से दो हफ्ते आगे शिफ्ट कर दिया है। प्रो। अग्रवाल ने बताया कि ये चिंता की बात है। हालांकि, अभी इस पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा कि यह पीक कब आएगा। पीक आने के बाद कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या तेजी से घटने लगेगी। इसके साथ ही दूसरा दावा यह भी किया जा रहा है कि डेटा एनालिसिस करने पर मालूम चला कि अक्टूबर से ही तीसरी लहर भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी तक की गई स्टडी में यह मालूम नहीं चल पाया है कि तीसरी लहर कितनी बड़ी और भयावह होगी। प्रो अग्रवाल ने कहा कि हो सकता है कि यह सामान्य लहर ही हो, लेकिन ये कई चीजों पर डिपेंड करता है। इसलिए हमें अपनी तरफ से हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि अभी ओडिशा, असम और पंजाब के पीक का समय कुछ साफ नहीं हो पाया है। इसके लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। अगले कुछ दिनों के डेटा एनालिसिस करने पर हम यह मालूम कर लेंगे। इसके अलावा दिल्ली और मध्यप्रदेश का पीक आ चुका है, जबकि हरियाणा में पीक का समय आगे बढ़ गया है। वहीं, राजस्थान में 10 से 12 मई के बीच पीक आने का अनुमान है। हालांकि, इसकी शुरुआत हो चुकी है। पीक का अंतराल 10 से 15 दिन का हो सकता है। जून के पहले हफ्ते से इससे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी और जून के आखिर तक दूसरी लहर शांत हो जाएगी। राज्य में कोरोना मरीजों के डेटा विश्लेषण से यह भी पता चल रहा है कि प्रदेश में 19 हजार तक नए रोगी पहुंच सकते हैं। हालांकि, अभी तक 2 मई को सबसे अधिक 18 हजार 298 मरीज आए थे। उसके बाद तीन दिन तक लगातार नए रोगियों के आंकड़े में गिरावट आई। मगर पिछले दो दिनों से फिर संक्रमित बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को नए मरीज 18 हजार 231 तक मिले।

पिछले 24 घंटे में 4191 मरीजों की हुई मौत

कोरोना की दूसरी लहर में अब हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं। 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हुए। वहीं, मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

यह भी चिंता की बात है कि देश में लगातार तीन दिन से 4 लाख से ज्यादा केस आ रहे हैं। इससे पहले 7 मई को 4.14 लाख और 6 मई को 4.13 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

देश में हर दिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। 25 दिन पहले जहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 हजार थी वहीं अब मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है। इससे पहले 13 अप्रैल को मौतों की संख्या 1 हजार को पार कर गई थी। उसके बाद 20 अप्रैल को 2 हजार की और 27 अप्रैल को 3 हजार का आंकड़ा पार हो गया था। पिछले 10 दिन के अंदर कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़े ने 4 हजार को भी पार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत