न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निजी वाहन से दूसरे जिले में आवाजाही बंद पर उठे सवाल, एक्सपर्ट बोले सार्वजनिक परिवहन में ज्यादा खतरा

सरकार ने एक फैसला यह लिया था कि इमरजेंसी को छोड़ निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही बंद कर दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 5:16:06

निजी वाहन से दूसरे जिले में आवाजाही बंद पर उठे सवाल, एक्सपर्ट बोले सार्वजनिक परिवहन में ज्यादा खतरा

राजस्थान में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती से गाइडलाइन बनाई हैं। इस सख्ती में सरकार ने एक फैसला यह लिया था कि इमरजेंसी को छोड़ निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही बंद कर दी गई है। सभी जिलों की सीमाओं पर बॉर्डर सील कर दिए हैं। सार्वजनिक परिवहन के अलावा निजी वाहनों को जिले से बाहर जाने पर रोक है। अब इस फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि एक्सपर्ट्स की राय हैं कि इस कोरोनाकाल में सार्वजनिक परिवहन में ज्यादा खतरा है जबकि निजी वाहन से जाना ज्यादा सुरक्षित हैं। डाॅक्टर्स का भी यही कहना है कि बस की अपेक्षा निजी वाहन अधिक सेफ है। जनता सरकार से सवाल पूछ रही है, आखिर हम ज्यादा सुरक्षित अपने निजी वाहन में हैं या बसों में।

सार्वजनिक परिवहन की बसों में 52 सीट होती हैं। ऐसे में 26 लोग एक साथ यात्रा कर सकते हैं। निजी वाहन में नई गाइडलाइन के मुताबिक, आधी सीटों पर लोगों के बैठने की अनुमति है, ड्राइवर सहित तीन लोग बैठ सकते हैं। यह इमरजेंसी सेवा के लिए है। गृह विभाग की इसी नई गाइडलाइन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना हैं कि जहां ज्यादा लोग होंगे वहां संक्रमण का खतरा ज्यादा होगा। बसों में एक साथ 25 या उससे ज्यादा व्यक्ति बैठकर अगर सफर करते हैं तो उससे ज्यादा अच्छा अपने निजी वाहन में सफर करने में है।

बड़े औद्योगिक क्षेत्रों और कंपनियों में काम करने वालों को भारी परेशानी

नई गाइडलाइन से कामकाजी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अलवर के भिवाड़ी, खुशखेड़ा, नीमराना और आसपास के इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी संख्या में उद्यमी,अफसर और कर्मचारी रोज हरियाणा दिल्ली से निजी वाहनों से अपडाउन करते हैं। लेकिन, नई गाइडलाइन से उन उद्यमियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलवर के एक व्यापारी ने बताया कि इस नियम से व्यापार प्रभावित हो रहा है। कोई भी सामान हम बिना देखें कैसे खरीद सकते हैं। निजी वाहन से जाना ज्यादा सेफ है। जबकि सार्वजनिक वाहन से खतरा है। ज्यादा भीड़ होगी तो संक्रमण का भी डर रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल