न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांसवाड़ा : काम आई पुलिस की गांधीगीरी, लोगों ने खुद को घरों में रोक कर लॉकडाउन को बनाया सफल

पुलिस ने गांधीगीरी अपनाते हुए लोगों से हाथ जोड़कर घरों में रहने की अपील कि ताकि लॉकडाउन को सफल बनाया जाए और कोरोना संक्रमण को रोका जाए। इस प्यार भरी अपील का ऐसा असर हुआ कि लोगों ने खुद को घरों में रोक कर लॉकडाउन को सफल बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 4:59:51

बांसवाड़ा : काम आई पुलिस की गांधीगीरी, लोगों ने खुद को घरों में रोक कर लॉकडाउन को बनाया सफल

कहते हैं ना जो काम डांट-फटकार से नहीं होता हैं वो कभीकभार प्यार से हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बांसवाड़ा में जहां पुलिस ने गांधीगीरी अपनाते हुए लोगों से हाथ जोड़कर घरों में रहने की अपील कि ताकि लॉकडाउन को सफल बनाया जाए और कोरोना संक्रमण को रोका जाए। इस प्यार भरी अपील का ऐसा असर हुआ कि लोगों ने खुद को घरों में रोक कर लॉकडाउन को सफल बनाया। बीते दिन खचाखच दिखाई देने वाला बाजार में आज सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों के बाहर नहीं के बराबर लोग जुटे। पुलिस के विशेष दल में शामिल क्यूआरटी जवान लॉकडाउन को लेकर सक्रिय हैं। इसके तहत बुधवार को 11 बजते ही क्यूआरटी सदस्य बाजारों में पहुंच गए। फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले ठेला संचालकों को पहले इशारा हुआ। यह देख ग्राहक और विक्रेताओं की भीड़ बिना समय गंवाए यहां से छंटती दिखी।

आज सब्जी के ठेलों पर भी नहीं के बराबर खरीदार जुटे। अन्य दिनों की अपेक्षा पुलिस को वाहन रोकने के लिए भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पहली बार ऐसा हुआ कि एक दिन बाद ही लोगों ने बाजार आने से परहेज किया। इधर, पुलिस के आला अधिकारियों का दल भी गश्ती दल के साथ वाहनों से यहां पहुंचा। लोगों को समय सीमा का ज्ञान कराते हुए उन्होंने कुछ को फटकार भी लगाई।

सख्ती को दरकिनार कर एक दुकानदार यहां पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में दुकान खोले हुए था। इसकी सूचना के साथ ही उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह चूण्डावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को पहले तो खरीखोटी सुनाई और बाद में कार्रवाई दल से दुकान को सीज कराया। मौके पर ही दुकानदार से पांच हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। पहले की अपेक्षा ऐसे मामलों में लगाम कसने के लिए प्रशासनिक स्तर पर दुकानदार के खिलाफ एफआईआर भी कटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल