न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसिक रूप से बीमार है सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, पुलिस बोली - चल रहा है इलाज

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक वडोदरा से गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से बीमार है और इलाज जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 3:06:45

मानसिक रूप से बीमार है सलमान खान को  जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, पुलिस बोली - चल रहा है इलाज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वाघोदिया तालुका का 26 वर्षीय निवासी है। उसने हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक संदेश भेजा, जिसमें सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा के बावजूद उनके घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही, बांद्रा स्थित सलमान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच के बाद मुंबई पुलिस को यह पता चला कि सलमान खान को मिली धमकी वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक युवक ने भेजी थी। उन्होंने बताया, 'मुंबई पुलिस की टीम सोमवार को वाघोदिया पुलिस के साथ मिलकर उस गांव में पहुंची, जहां वह संदिग्ध रहता है। पूछताछ में पता चला कि धमकी देने वाला 26 वर्षीय युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पहले से उसका इलाज चल रहा है।' अधिकारियों ने आगे बताया कि मुंबई पुलिस ने उसे नोटिस देकर पेश होने के लिए कहा और फिर टीम लौट गई।

पहले भी मिल चुकी हैं जानलेवा धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकियां मिली हों। पिछले साल अप्रैल में, दो अज्ञात बाइक सवारों ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी। इससे पहले, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से भी खान को धमकियां मिली थीं। आरोप था कि उन्होंने काले हिरण की कथित हत्या के मामले में बिश्नोई समुदाय से माफ़ी नहीं मांगी, जिसके चलते उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा दी। इन घटनाओं के कुछ हफ्तों बाद नवी मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि बिश्नोई गिरोह सलमान खान को पनवेल स्थित फार्महाउस की यात्रा के दौरान मारने की साजिश रच रहा था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं