न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के कम आंकड़े आने के पीछे सैंपलिंग की संख्या में गिरावट बना कारण!

राजस्थान में बीते 5 दिनों से कोरोना केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जो प्रदेश के लिए थोड़ी राहत की खबर है, लेकिन इसके पीछे प्रमुख कारण सैंपलिंग की संख्या का कम होना है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 1:30:47

राजस्थान में कोरोना के कम आंकड़े आने के पीछे सैंपलिंग की संख्या में गिरावट बना कारण!

राजस्थान में बीते 5 दिनों से कोरोना केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, जो प्रदेश के लिए थोड़ी राहत की खबर है, लेकिन इसके पीछे प्रमुख कारण सैंपलिंग की संख्या का कम होना है। राज्य में 4 मई को सबसे ज्यादा 99,418 लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच की गई थी, तब इनमें से 16,974 कोरोना पॉजिटिव निकले थे, लेकिन एक सप्ताह बाद 11 मई तक सैंपलिंग घटकर 84 हजार से कम हो गई और पॉजिटिव केसों की संख्या भी 16080 पर आ गई।

राज्य में सोमवार को संक्रमण की दर 40 फीसदी से ऊपर थी। तब पूरे राज्य में कुल 41,169 सैंपल की जांच की, जिसमें 16,487 पॉजिटिव निकले। वहीँ 13,198 लोग रिकवर हुए हैं। सोमवारको राज्य में कुल 83,851 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 16,080 पॉजिटिव निकले और पॉजिटिविटी दर 19.17 फीसदी दर्ज हुई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य में संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि 40-45 हजार की संख्या में जांच होने पर भी इतने ही पॉजिटिव आ रहे है, जितने 80-90 हजार की संख्या में सैंपल जांचने के बाद। इसी तरह रिकवरी रेट में भी अचानक बढ़ने के बाद गिरावट देखने पर अचम्भा-सा लगता है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यह दावा किया था- राज्य में टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई जा रही है और मई आने तक हम हर रोज 1 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच कर सकेंगे। मई में केवल तीन ही दिन 4, 5 और 6 तारीख को जब सैंपल 90 हजार या उससे ज्यादा जांचे गए, उसके बाद सैंपलिंग लगातार कम होती जा रही है। सैंपलिंग कम होने के कारण संक्रमितों की संख्या में भी धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह की रिपोर्ट देखे तो सबसे ज्यादा जांचे जयपुर में हुई है। यहां हर रोज औसतन 16,388 लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। यही कारण है कि यहां पॉजिटिव केस भी सबसे ज्यादा मिले रहे हैं। वहीं प्रतापगढ़ जिले में पिछले एक सप्ताह में सबसे कम जांचे हुई है। यहां हर रोज औसतन 650 लोगों के ही सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है, जबकि प्रतिदिन औसतन 187 पॉजिटिव केस मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल