न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौंका सकता है राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम, मध्यप्रदेश में मुश्किल है शिवराज को हटाना, छत्तीसगढ़ में आदिवासी को मौका

भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किसी भी नेता को अपना CM कैंडिडेट घोषित नहीं किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 2:19:00

चौंका सकता है राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम, मध्यप्रदेश में मुश्किल है शिवराज को हटाना, छत्तीसगढ़ में आदिवासी को मौका

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के आए अब 48 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। पांच राज्यों में से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने के चंद्रशेखर राव को सत्ता से बेदखल किया है। मिजोरम में भी लालदोहुमा ने जोरमथंगा को हराया है। मिजोरम को छोड़ दे तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब तक चारों ही राज्य में मुख्यमंत्रीयों के नाम का ऐलान नहीं कर पाई है। तेलंगाना में तो फिर भी करीब-करीब नाम तय है लेकिन भाजपा ने अभी तक किसी भी तरह के नाम का ऐलान करने का संकेत नहीं दिया है।

तीनों राज्य CM फेस को लेकर क्या चल रहा

बता दें कि भाजपा ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किसी भी नेता को अपना CM कैंडिडेट घोषित नहीं किया था। सारे चुनाव पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा और तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत दर्ज की। हालांकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार थी। लेकिन लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री बदलने पर विचार कर रहा है।

राजस्थान में चौंका सकता है नाम

इन तीन राज्यों में से ज्यादा अगर किसी राज्य में सीएम पद को लेकर सबसे ज्यादा गहमा गहमी है तो वो है राजस्थान। दरअसल, पार्टी ने यहां कांग्रेस को हराकर सत्ता पाई है। वहीं, इस राज्य में भी पीएम मोदी ही भाजपा के फेस थे। लेकिन राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे लगाता अपने समर्थित विधायकों के साथ बैठक कर केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव डाल रही है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने राजस्थान में किसी भी दबाव में न आकर दिल्ली से किसी नेता को राज्य की कमान सौंपने का मन बना लिया है। ऐसे में ओम माथुर, ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भी नाम चर्चा में है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासी पर दांव लगाएगी पार्टी

छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल तक सरकार चलाने के बाद भाजपा को 2018 में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के करिश्माई छवि के कारण भाजपा ने फिर से सूबे में वापसी की है। पार्टी के इस जीत में आदिवासियों का अहम योगदान बतायाा जा रहा है। ऐसे में पार्टी यहां आदिवासी नेता पर दांव लगाना चाहती है। वहीं, सीएम पद की रेस में गोमती साय का नाम सबसे आगे ह। इसके अलावा अरुण साव, ओपी चौधरी और विष्णु देव साल का नाम भी सीएम पद के लिए चर्चा में है।

आसान नहीं शिवराज का राज खत्म करना

मध्य प्रदेश में अपने विकास कार्यों के दम पर शिवराज सिंह चौहान पिछले 18 साल से सत्ता सुख भोग रहे हैं। इसके अलावा उनकी साफ सुथरी छवि के साथ ही उनके पिछड़े समाज से आना उनकी मजबूती को दिखाता है। पार्टी भी राज्य में पिछड़े समाज से ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान को ही राज्य की कमान मिल सकती है। हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में बैठक चल रही है। ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

ज्ञातव्य है कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को सामने आए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 160 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं 25 नवंबर को राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसका रिजस्ट 3 दिसंबर को घोषित किया गया। इस दौरान भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस केवल 69 सीटों पर रह गई। वहीं, छत्तीसगढ़ में नई विधानसभा चुनाव के दो चरण में 7 और 17 नवंबर को चुनाव हुआ था और वहां भाजपा ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
क्रेडिट कार्ड फ्रॉड पर RBI सख्त, शिकायत के 5 दिन के भीतर बैंक को लौटानी होगी रकम
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
मुंबई: दरवाजा बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, चलती लोकल में युवक की चाकू मारकर हत्या
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
पासपोर्ट को नागरिकता का सबूत न मानने पर गौरव गोगोई का केंद्र से सवाल, कहा- सरकार स्थिति स्पष्ट करे
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
तमिलनाडु को मिली 300 नई बसों की सौगात, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिखाई हरी झंडी
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पद्मश्री समारोह में आर. माधवन की 40 लाख की घड़ी बनी चर्चा का विषय, दुनिया में मौजूद हैं सिर्फ 10 पीस
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
पालतू डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोकर भावुक हुईं दिशा पाटनी, बोलीं- ‘तुमने मुझे सच्चे प्यार का मतलब समझाया’
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
मैक्सिको की शानदार जीत पर विवाद की छाया, वर्ल्ड कप मुकाबले में गूंजे समलैंगिक विरोधी नारे
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?