Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : कार सवार नकाबपोश बदमाश उखाड़ ले गए नगदी से भरा एटीएम, CCTV पर भी किया स्प्रे

जिले के बांदीकुई कस्बे में बीती देर रात करीब 3 बजे नकाबपोश बदमाश नगदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए। वारदात के वक्त एटीएम में करीब 2 लाख रुपए कैश था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 2:09:11

दौसा : कार सवार नकाबपोश बदमाश उखाड़ ले गए नगदी से भरा एटीएम, CCTV पर भी किया स्प्रे

जिले के बांदीकुई कस्बे में बीती देर रात करीब 3 बजे नकाबपोश बदमाश नगदी से भरा एटीएम उखाड़ ले गए। वारदात के वक्त एटीएम में करीब 2 लाख रुपए कैश था। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर डिप्टी एसपी संजय चंपावत व थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। ऐसे में शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर लगे एटीएम को बदमाशों द्वारा उखाड़ ले जाने के बाद स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आया कि एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था।
पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे कार सवार 5-6 नकाबपोश बदमाश बसवा रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उन्हें धुंधला कर दिया, जिससे की फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सके। इसके बाद बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने एटीएम मशीन लगे परिसर में भी काफी तोड़फोड़ की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे एक युवक ने एटीएम नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका