न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रम्प की जीत की खुशी में हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex और Nifty दोनों ने दर्ज की 1 प्रतिशत की वृद्धि

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत चढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 5:45:47

ट्रम्प की जीत की खुशी में हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex और Nifty दोनों ने दर्ज की 1 प्रतिशत की वृद्धि

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की संभावित जीत का स्वागत किया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ हरे निशान में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आईटी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 901.50 अंक या 1.13 प्रतिशत चढ़कर 80,378.13 पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 270.75 अंक या 1.12 प्रतिशत चढ़ने के बाद 24,484 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 110.15 अंक या 0.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 52,317.40 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 1,240.35 अंक या 2.21 प्रतिशत चढ़ने के बाद 57,355.80 पर बंद हुआ।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 402.65 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़ने के बाद 18,906.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियलिटी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सारे सेक्टर हरे निशान पर कारोबार करने के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी और मारुति टॉप गेनर्स रहे। टाइटन, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स रहे। बाजार का रुझान सकारात्मक रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,013 शेयर हरे, 961 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 89 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा।

बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद वैश्विक बाजारों में राहत की लहर देखी गई, जिससे ट्रंप के मजबूत जनादेश के साथ राजनीतिक अनिश्चितता कम हुई। इससे कर कटौती और सरकारी खर्च में वृद्धि की उम्मीदों से प्रेरित मजबूत जोखिम-भावनाएं पैदा हुई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू खरीद व्यापक आधार पर हुई, जिसमें आईटी ने अमेरिका में आईटी खर्च में उछाल की उम्मीद में बढ़त हासिल की। आईटी दूसरी तिमाही के नतीजों के अनुसार अमेरिका में बीएफएसआई खर्च में सुधार हुआ है, जो भारत के लिए सकारात्मक है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?