न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन ही खत्म हुआ ट्रम्प की जीत का जादू, Sensex में आई 1% की गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर में भारी बिकवाली रही। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में बंद हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 5:13:12

दूसरे दिन ही खत्म हुआ ट्रम्प की जीत का जादू, Sensex में आई 1% की गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत का जादू दूसरे ही दिन खत्म होता दिखा। बाजार में चौतरफा कमजोरी देखने को मिली। सबकी नजर अब फेडरल रिजर्व के फैसले पर है। इस वजह से निवेशकों ने आज सतर्कता बरती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 836.34 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 79,541.79 के लेवल पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 284.7 अंक की गिरावट के साथ 24,199.35 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और ग्रासिम इंडस्ट्रीज निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई, टीसीएस और एलएंडटी सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले शेयरों में शामिल रहे।

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर में भारी बिकवाली रही। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स कारोबार के अंत में 836 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 79,541.79 पर आ गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 284.70 अंक या 1.16 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,199.35 पर आ गया। निफ्टी बैंक 400.90 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरने के बाद 51,916.50 पर आ गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स कारोबार के अंत में 246.65 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरने के बाद 57,916.50 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 142.25 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरने के बाद 18,763.85 पर बंद हुआ।

निफ्टी के मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली रही। इसके अलावा, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी और इंफ्रा सेक्टर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, कमोडिटीज, पीएसई और हेल्थकेयर सेक्टर भी लाल निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स रहे। एसबीआई टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,825 शेयर हरे, 2,129 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 99 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं रहा। बाजार के जानकारों के अनुसार, रुपया 0.04 की गिरावट के साथ 84.36 पर कमजोर होकर कारोबार कर रहा था। डॉलर इंडेक्स 104.50 के आसपास स्थिर रहा, जिससे निवेशकों में मजबूती बनी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व की अहम बैठक से पहले निवेशकों ने खुद को तैयार कर लिया।

जानकारों ने आगे कहा, "ट्रंप ट्रेड पर बुधवार की बढ़त को खत्म करते हुए घरेलू बाजार में भारी गिरावट आई। निराशाजनक दूसरी तिमाही और एफआईआई की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है।"

25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद

मुद्रास्फीति में कमी आने और श्रम बाजार में नरमी आने के कारण फेड द्वारा गुरुवार को फिर से ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद है, इस बार 25 आधार अंकों की कटौती की जाएगी। लेकिन जानकारों की यह भी कहना है कि मुख्य ध्यान डोनाल्ड ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी के बाद इस बात को लेकर है कि वे केंद्रीय बैंकों के नीतिगत निर्णयों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की कोशिश कर सकते हैं।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद

खबर के मुताबिक, ऑटो, मेटल, पावर, टेलीकॉम, फार्मा, रियल्टी में 1-2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। गुरुवार को दोपहर 3 बजे बीएसई पर 1,834 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 2,079 शेयरों में गिरावट रही और 121 अपरिवर्तित रहे। कुल 4,034 शेयरों का कारोबार हुआ। 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 240 थी, और 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर दर्ज करने वाले शेयरों की संख्या 13 थी। कुल 350 शेयरों में अपर सर्किट और 198 में लोअर सर्किट में कारोबार हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास