न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : लोगों के रोजगार बंद लेकिन शराब की दुकानों से खुली रहेगी सरकार की कमाई

राजस्व विभाग ने आज शनिवार को आदेश जारी करते हुए शराब की दुकानों को सब्जियों की दुकानों को खोलने के लिए दिए समय के अनुसार ही खोलने के आदेश जारी किए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 5:41:19

राजस्थान : लोगों के रोजगार बंद लेकिन शराब की दुकानों से खुली रहेगी सरकार की कमाई

बढ़ते आंकड़ों के चलते राजस्थान में सख्ती बरती जा रही हैं और वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया हैं। इसी के साथ आम दिनों ममे कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को ही सुबह 6 से 11 बजे तक खुलने की छूट दी गई हैं। राजस्व विभाग ने आज शनिवार को आदेश जारी करते हुए शराब की दुकानों को सब्जियों की दुकानों को खोलने के लिए दिए समय के अनुसार ही खोलने के आदेश जारी किए हैं। इन जरूरी चीजों में सरकार ने शराब को भी शामिल किया हैं और सुबह 6 से 11 बजे तक शराब के ठेके भी खुले रहेंगे। जहां एक तरफ दुकान बंद होने से लोगों के काम-धंधे बंद हो गए हैं वहीँ शराब की दुकानों से सरकार की कमाई चालू रहेगी। राजस्थान में कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन भले न मिले, लेकिन शराब के शौकीनों को दिक्कत नहीं होगी। हालांकि वीकेंड लॉकडाउन शनिवार व रविवार को दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी।

वित्त विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक शराब की दुकानाें के अलावा रेवेन्यू से जुड़े विभाग मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग, परिवहन, वाणिज्यिककर विभाग, आबकारी विभाग के कार्यालय शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि इन कार्यालयों में पब्लिक डिलिंग से जुड़े काम दोपहर 2 बजे तक ही होंगे। इसके अलावा खनन से जुड़े सेक्टर पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा, यानी इस सेक्टर को फैक्ट्रियों की श्रेणी का मानते हुए संचालित करने की अनुमति जारी की है।

रेवेन्यू का बड़ा स्रोत है आबकारी महकमा

शराब की बिक्री जितनी पीने वालों के लिए अहम है, उससे ज्यादा राज्य सरकार के लिए। सरकार की आय के बड़े स्रोतों में से एक है आबकारी महकमा। सरकार को इस महकमे से पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में ही 9 हजार 751 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला था। मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने इस महकमे से 13500 करोड़ रुपए रेवेन्यू जुटाने का लक्ष्य रखा है।

जानें कौनसी दुकानें खुलेगी और किन पर रहेगी पाबंदी

किराना, खाद्य पदार्थ की होलसेल और रिटेल दुकानें, पशुचारे की दुकानें, सोमवार से शुक्रवार सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी। शनिवार-रविवार बंद रहेंगी। डेयरी और दूध की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक खोल सकेंगे। मंडियां, फल-सब्जी, फूलमालाओं की दुकानें, फल सब्जी के ठेले और मोबाइल वैन को सातों दिन सुबह 6 स 11 बजे तक की अनुमति होगी। वीकेंड पर शनिवार-रविवार को डेयरी, मंडियों, फल सब्जियों की दुकानों और ठेलों को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए