न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के हाथों कल होगा सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन, 100 किमी प्रति घंटा होगी चार पहिया वाहनों की गति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एमटीएचएल देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल है जो ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा से लैस है। इसके साथ ही ओपन टोलिंग सिस्टम की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रोकने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 12:26:45

PM मोदी के हाथों कल होगा सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन, 100 किमी प्रति घंटा होगी चार पहिया वाहनों की गति

मुम्बई। भारत में समुद्र पर बने अब तक के सबसे लंबे सेतु मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन शुक्रवार यानी 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह करीब 22 किलोमीटर लंबा पुल होगा। समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर और जमीन पर इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी। इसके बारे में मुंबई पुलिस ने बताया कि MTHL पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी. प्रति घंटे होगी। इस समुद्री पुल पर मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने एमटीएचएल पर कारों के लिए टोल 250 रुपये तय किया है। सरकार का दावा है कि यह टोल दर अन्य हाईवे की तुलना में कम है।

मुख्यमंत्री ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एमटीएचएल देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल है जो ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा से लैस है। इसके साथ ही ओपन टोलिंग सिस्टम की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रोकने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

पुल पर चढ़ने और उतरने की स्पीड होगी कम

यह बताया जा रहा है कि कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। मुंबई पुलिस ने "खतरे, रुकावटों और जनता के लिए असुविधा" को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है।

मुंबई से पुणे की यात्रा में भी बचेगा काफी समय

एमटीएचल के निर्माण में करीब 18,000 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस पर यातायात शुरू होने से मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक की दूरी 15 से 20 मिनट में पूरी होगी। इस पुल पर आवाजाही शुरू होने से मुंबई और पुणे के बीच यात्रा आसान होगी और समय की भी काफी बचत होगी। इससे लोनावला, खंडाला और मुंबई के बीच यात्रा के समय में 90 मिनट तक की कमी आने की उम्मीद है। कार से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय की जा सकेगी। अन्यथा इसमें अभी 2 घंटे तक का समय लगता है।

यहां नहीं मिलेगा इन वाहनों को प्रवेश

मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सेवरी निकास (निकास 1 सी) का उपयोग करना होगा और 'गाडी अड्डा' के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई