न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अग्रिम जमानत पर 1 साल सुरक्षित रख फैसला मामले से हटे जज, सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि हम बेहद हैरान हैं कि अग्रिम जमानत की याचिका पर आदेश को एक साल तक कैसे लंबित रखा जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:48:35

अग्रिम जमानत पर 1 साल सुरक्षित रख फैसला मामले से हटे जज, सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट में एक अग्रिम जमानत याचिका पर करीब एक साल तक फैसला सुरक्षित रखने के बाद जज द्वारा खुद को मामले से अलग करने (रिक्यूज) पर हैरानी जताई है। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि हम बेहद हैरान हैं कि अग्रिम जमानत की याचिका पर आदेश को एक साल तक कैसे लंबित रखा जा सकता है। कोर्ट ने इस मामले में पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से तथ्य जुटाकर आठ जनवरी 2024 तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। जस्टिस संदीप कुमार द्वारा आदेश सुरक्षित कर रिक्यूज करने के बाद दूसरी बेंच ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की तो यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

इसलिए रिक्यूज किया मामला

याचिकाकर्ता के खिलाफ पीएमएलए के तहत दर्ज मामले में पटना हाईकोर्ट की एकल पीठ के जस्टिस संदीप कुमार ने अग्रिम जमानत अर्जी पर सात अप्रैल 2022 को फैसला सुरक्षित रखा था। उन्होंने चार अप्रैल 2023 को यह कहते हुए रिक्यूज किया कि वह इसी एफआईआर से जुड़े मामले में वकील रह चुके हैं, इसलिए इस मामले को दूसरी बेंच के समक्ष रखा जाए।

न्यायिक स्वतंत्रता के लिए जजों की आर्थिक गरिमा जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों और जजों को वित्तीय गरिमा के साथ जीवन जीने की आवश्यकता पर जोर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि न्यायिक अधिकारी अपने कामकाजी जीवन का बड़ा हिस्सा न्यायिक संस्थान की सेवा में बिताते हैं और वह लाभ नहीं लेते जो बार के अन्य सदस्यों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ऐसे में सरकार (स्टेट) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रिटायर होने पर न्यायिक अधिकारियों का जीवन सम्मानजक हो।

काम का मूल्यांकन घंटों के आधार पर करना गलत

चीफ जस्टिस ने कहा कि कानून के शासन में जनता के विश्वास और विश्वास को बनाए रखना वित्तीय गरिमा की भावना के साथ जीवन जीने वाले न्यायिक अधिकारियों पर निर्भर करता है। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की सेवाओं और भत्तों से संबंधित ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के काम का मूल्यांकन काम के घंटों के आधार पर करने को गलत बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स