न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान सरकार की चादर लेकर अजमेर शरीफ पहुँचा जत्था, 10 जनवरी को होगी वापसी

सोमवार को वाघा बॉर्डर (अमृतसर, पंजाब) से भारतीय सीमा में 89 जायरीनों ने प्रवेश किया था। अमृतसर से यह दल विशेष ट्रेन से सोमवार रात 2:56 बजे अजमेर पहुंचा। इनके साथ पाकिस्तान एंबेसी के 2 अधिकारी भी मौजूद हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 10:50:47

पाकिस्तान सरकार की चादर लेकर अजमेर शरीफ पहुँचा जत्था, 10 जनवरी को होगी वापसी

अजमेर। अजमेर में ख्वाजा साहब का 813वां उर्स चल रहा है। इसमें शिरकत करने और पाकिस्तान सरकार की ओर से चादर पेश करने के लिए जायरीनों का दल आया है। पाकिस्तानी जायरीन ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज के लिए स्पेशल तोहफे भी लेकर आए हैं। इनमें पाकिस्तान की मशहूर मिठाइयां और खास फूलों के गुलदस्ते शामिल हैं।

सोमवार को वाघा बॉर्डर (अमृतसर, पंजाब) से भारतीय सीमा में 89 जायरीनों ने प्रवेश किया था। अमृतसर से यह दल विशेष ट्रेन से सोमवार रात 2:56 बजे अजमेर पहुंचा। इनके साथ पाकिस्तान एंबेसी के 2 अधिकारी भी मौजूद हैं।

पाकिस्तानी जायरीन जब अजमेर रेलवे स्टेशन पर उतरे तो इनमें से कुछ ने दुआ के लिए हाथ उठाए और ख्वाजा की नगरी पहुंचने पर शुक्रिया अदा किया। एक सदस्य ने 'मेरे ख्वााजा पिया, दर पर बुलवा लिया ' गीत गाया। दल के लगभग सभी सदस्य चादर लाए हैं। यह चादर गरीब नवाज की मजार पर पेश की जाएगी।

अजमेर GRP CO रामअवतार ने बताया- पाकिस्तानी जायरीन का जत्था अजमेर पहुंचा है। जत्थे में 2 अधिकारियों समेत 91 जायरीन हैं। स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी को रिसीव कर सेंट्रल गर्ल्स स्कूल (अजमेर) भेजा गया। यहीं पर इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।

अमृतसर से अजमेर आने वाली इस विशेष ट्रेन में सामान्य पैसेंजर भी होते हैं। जायरीन के लिए खास बोगियां अलॉट होती हैं। उन बोगियों में सामान्य पैसेंजर की एंट्री नहीं होती है।

पाकिस्तान से आए जायरीन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन, पुलिस महकमा, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट रहे। ट्रेन आने से पहले CID, GRP ने अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा इंतजाम की जांच की। रेलवे स्टेशन के चारों तरफ हथियारबंद जवान, कमांडो, CID और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

काउंटिंग और चेकिंग के बाद सभी जायरीन को रोडवेज बसों के जरिए कड़ी सुरक्षा में अजमेर के चूड़ी बाजार स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल भेजा गया।

अजमेर से 10 जनवरी को लौटेंगे, 11 जनवरी को अटारी पहुंचेंगे

पाकिस्तानी जत्थे के लौटने के समय में बदलाव किया गया है। ये जायरीन पहले 10 जनवरी को अटारी बॉर्डर पहुंचने वाले थे। अब एक दिन की देरी होने के कारण ये 11 जनवरी को अटारी पहुंचेंगे। अजमेर से इन्हें लेकर स्पेशल ट्रेन 10 जनवरी दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी।

सिर्फ अजमेर शहर का मिलता है वीजा

उर्स में आने वाले पाकिस्तानी जायरीन को सिर्फ अजमेर शहर का वीजा दिया जाता है। इन्हें शहर से बाहर जाने की इजाजत नहीं होती। यह वीजा का उल्लंघन माना जाता है। भारतीय खुफिया एजेंसियां और पुलिस इन पर निगरानी रखती है। जियारत के बाद ये जायरीन अजमेर के बाजारों में जमकर खरीदारी भी करते हैं।

जायरीन को अजमेर में पुरानी मंडी स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहराया गया है। ठहरने और जियारत करने संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर को सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद को अतिरिक्त सम्पर्क अधिकारी एवं तहसीलदार ओम सिंह लखावत को सहायक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पाकिस्तानी जायरीन के अजमेर आगमन से निर्धारित 24 घंटे की अवधि में सभी जायरीन के सी-फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने के लिए एनआईसी के संयुक्त निदेशक तेजा सिंह रावत को प्रभारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक राजवीर सिंह राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ajmer sharif dargah,pakistani pilgrims,chadar offering,urs of khwaja moinuddin chishti,government delegation,interfaith harmony,pilgrimage to ajmer sharif,return on january 10th,cultural exchange,spiritual journey

पाक में निकाली जाती है लॉटरी

पाकिस्तान से अजमेर उर्स में आने के लिए पाकिस्तान सरकार लॉटरी निकालती है। ऐसे में हर साल अलग-अलग जायरीन आते हैं। इनकी लिस्ट भारत सरकार को भेजी जाती है। भारत सरकार की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कितने जायरीन को आने की परमिशन देती है।

इस साल पहली बार है जब सबसे कम जायरीन का जत्था अजमेर आया है। ये जायरीन खुद के खर्चे पर यात्रा करते हैं। हर बार इन्हें अजमेर के चूड़ी बाजार में ठहराया जाता है। यहां जायरीन के लिए सारी व्यवस्थाएं अजमेर जिला प्रशासन करता है।

पाकिस्तान सरकार की चादर पेश करने के लिए पाकिस्तानी जायरीन के साथ मिलकर जिला प्रशासन एक तारीख तय करता है। उस तारीख पर ये जायरीन जुलूस के रूप में दरगाह पहुंचते हैं और नाचते गाते चादर पेश करने की रस्म निभाते हैं।

50 साल से आ रहे जायरीन

पाकिस्तान से जायरीन का जत्था 50 साल से ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शिरकत करने अजमेर आ रहा है। 14 सितंबर 1974 को भारत-पाकिस्तान के बीच धार्मिक वीजा को लेकर समझौता हुआ था। ऐसे में दोनों देशों के लोग एक दूसरे मुल्क में धार्मिक यात्राएं करते रहते हैं।

इन 50 साल में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के समय, जवान का सिर काटकर ले जाने की घटना, सीमा पर तनाव और कोरोना काल के कारण अब तक 4 बार ऐसे हालात बने कि पाकिस्तान से जायरीन का जत्था नहीं आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट