Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 6 साल के प्यार के बाद होने वाली थी शादी, दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़ दोस्त की गर्लफ्रेंड को ले भागा

दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया। युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके साथ भी 6 साल से रिलेशन में था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 12:06:52

जोधपुर : 6 साल के प्यार के बाद होने वाली थी शादी, दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़ दोस्त की गर्लफ्रेंड को ले भागा

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक प्रेमी जोड़े की शादी होने वाली थी और इसी से ठीक पहले दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया। युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी, उसके साथ भी 6 साल से रिलेशन में था। आखिर दोनों परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय कर दिया था। कार्ड भी छप चुके थे। पुलिस ने दूल्हे व उसकी प्रेमिका को थाने बुलाया तो दुल्हन ने युवक को थाने में ही थप्पड़ जड़ दिया। तीनों परिवार के लोग थाने में जुटे थे। कई घंटे तक वहां तमाशा चलता रहा। थानेदार कालू सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों के परिवार ने मामला दर्ज करवाया है। एयरफोर्स निवासी नर्सिंग कर रही लड़की के परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जवाहरनगर निवासी लड़की के परिवार ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। सभी पक्षों को बुलाकर बात की जा रही है।
रातानाडा थाने में शनिवार एयरफोर्स निवासी भारद्वाज परिवार ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज करवाई। रिपोर्ट में कहा कि नर्सिंग कर रही उनकी बेटी शुक्रवार से नहीं मिल रही है। जांच में पता चला कि युवती पाबुपुरा निवासी बादल नायक के साथ शादी के इरादे से भाग गई। वे आर्य समाज में शादी करना चाहते थे, लेकिन शनिवार को शादी नहीं कर सके। रविवार को युवती-युवक दोनों थाने में उपस्थित हो गए।
बादल की शादी 14 नवम्बर को जवाहर नगर निवासी युवती से होने वाली थी। दोनों परिवार के शादी के कार्ड तक छप गए। यहां तक की 27 अक्टूबर को पीले चावल की रस्म अदा हुई। इस रस्म में बादल के परिवार ने अपनी बहू को जेवर व कपड़े दिए। दोनों परिवार ने धूमधाम से यह रस्म निभाई। इसके दूसरे दिन ही बादल किसी और लड़की को भगा ले गया। जैसे ही बात सामने आई कि बादल किसी अन्य लड़की को लेकर शादी करने के नियत से भागा है। दुल्हन के परिवार ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। रविवार को थाने में बुलाने पर उसका गुस्सा फूट पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका