न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, आईटी को छोड़ सभी शेयरों पर रहा दबाव

बाजार बंद होने पर निफ्टी बैंक 232.09 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,746.45 पर कारोबार कर रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 7:46:35

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, आईटी को छोड़ सभी शेयरों पर रहा दबाव

मुंबई । शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। बाजार का रुझान नकारात्मक रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,242 शेयर्स हरे, 2,695 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, 102 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी के टॉप गेनर्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉर्प, एलएंडटी शामिल रहे। वहीं, बजाज ऑटो, श्रीराम फाइनेंस, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे।

आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टर पर दबाव रहा। ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, इंफ्रा, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सभी सेक्टर में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,749.85 पर बंद हुआ।

बाजार बंद होने पर निफ्टी बैंक 232.09 अंक या 0.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,746.45 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 967.65 या 1.61 की भारी गिरावट के बाद 58,491.90 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 10 इंडेक्स 215.65 अंक या 1.14 प्रतिशत गिरने के बाद 19,087.78 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल और एनटीपीसी टॉप लूजर्स रहे। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एलएंडटी, एसबीआई और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे के अनुसार, "निफ्टी को 24,700-24,750 के क्षेत्र में शुरुआती समर्थन मिला है। डेली चार्ट पर, निफ्टी में मंदी जारी है, जो अल्पावधि में संभावित गिरावट का संकेत देता है।"

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 अक्टूबर को 3,436 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,256.29 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?