न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 'दादी' शब्द को लेकर गतिरोध जारी, डोटासरा के माफी न मांगने पर फंसा पेच, तीसरी बार स्थगित हुई विधानसभा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ राजस्थान के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे हंगामे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 3:45:06

राजस्थान : 'दादी' शब्द को लेकर गतिरोध जारी, डोटासरा के माफी न मांगने पर फंसा पेच, तीसरी बार स्थगित हुई विधानसभा

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ राजस्थान के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे हंगामे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया क्योंकि प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई क्योंकि उन्हें विधानसभा की ओर मार्च करने से रोका गया जहां वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है।

विधानसभा में दादी शब्द लेकर चल रहा गतिरोध लगातार बरकरार है। सदन में एक बार फिर माफी मांगने पर पेच फंसा और सदन की कार्यवाही तीसरी बार फिर स्थगित करनी पड़ी। भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा सदस्य गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे घटनाक्रम पर खेद तो जताया है, लेकिन उन्होंने अपने द्वारा आसान की तरफ बढ़ने के मामले पर माफी नहीं मांगने पर गतिरोध बढ़ गया। सत्ता पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई कि डोटासरा पूर्व में निर्धारित बातचीत के अनुसार माफी नही मांग रहे हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच में नोंकझोंक शुरू हो गई, इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2:48 बजे तक के स्थगित कर दिया।

स्पीकर ने डोटासरा से कहा कि "आप मेरी टेबल तक आने के घटनाक्रम पर खेद तो जताएं"। इस पर डोटासरा मंत्री से माफी मंगवाने की बात कहने लगे। डोटासरा ने कहा "मंत्री के बोलने से लेकर अब तक जो कुछ सदन में हुआ, उस पर मुझे खेद है यह नहीं होना चाहिए था।" इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हमारी वार्ता में यही तय हुआ था कि पहले आप खेद जताएंगे और फिर आगे की कार्यवाही चलेगी। आप समझौते से पीछे हट रहे हैं यह ठीक नहीं है।

स्पीकर ने भी डोटासरा के सीधे माफी नहीं मांगने पर कहा कि आपको खुद तो खेद जताना चाहिए। इस पर डोटासरा ने कहा कि "मुझे आपकी टेबल तक आने की जरूरत क्यों पड़ी ? इसका कारण मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी थी, पहले वह तो माफी मांगे ?" काफी देर तक चली बहस के बाद विधानसभा स्पीकर ने आधे घंटे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी