न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : सरिस्का के जंगल में जानवरों के बीच 16 दिन तक पेड़ से लटका रहा शिक्षक का शव

अलवर के नारायणपुर क्षेत्र के कोलाहेड़ी बावड़ी की ढाणी निवासी एक शिक्षक कई दिनों से लापता था जिसकी सैकड़ों किलोमीटर तक तलाश की गई और उसका शव सरिस्का के जंगल में पेड़ से लटका मिला जो कि जानवरों के बीच 16 दिन तक रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 9:55:00

अलवर : सरिस्का के जंगल में जानवरों के बीच 16 दिन तक पेड़ से लटका रहा शिक्षक का शव

अलवर के नारायणपुर क्षेत्र के कोलाहेड़ी बावड़ी की ढाणी निवासी एक शिक्षक कई दिनों से लापता था जिसकी सैकड़ों किलोमीटर तक तलाश की गई और उसका शव सरिस्का के जंगल में पेड़ से लटका मिला जो कि जानवरों के बीच 16 दिन तक रहा। रविवार को बकरी चराने वाली बंजारा समाज की महिलाओं ने शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने शव की पहचान की। शव की पहचान लापता अध्यापक हंसराज पायला पुत्र रामनाथ गुर्जर निवासी कोलाहेडा तन बावड़ी की ढाणी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतार कर नारायणपुर सीएचसी लेकर आए जहाँ पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम व पंचनामा कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक हंसराज पायला 2018 में तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर भर्ती हुआ था। जिसके दो बेटे है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या मान रही है। फिर भी जांच जारी है।

रविवार को लापता अध्यापक हंसराज पायला का शव सरिस्का बाघ परियोजना की तालवृक्ष रेंज के घने जंगल में बिलायती कीकर के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। करीब 16 दिन पुराना शव होने से मृतक के शव से बदबू आ रही थी। पुलिस को उसके शव के पास लाल, काले रंग का खाली बैंग भी मिला है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत कोलाहेडा तन बावड़ी की ढाणी निवासी हंसराज पायला पुत्र रामनाथ गुर्जर तृतीय श्रेणी अध्यापक था जो सिरोही जिले में कार्यरत था।

दीपावली की छुट्टियों में हंसराज घर आया हुआ था। 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे घर पर मोबाइल, पर्स आदि घर छोड़कर परिजनों को भर्तृहरि धाम जाने की कहकर निकला था। फिर उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने 31 अक्टूबर को नारायणपुर थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार दोपहर को जंगल में बकरी चरा रही बंजारा समाज की महिलाओं ने मृतक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर थानागाजी सीओ सुरेन्द्र सिंह व थानाधिकारी अजय सिंह पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल