Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आम जनता के लिए शुरू हुई देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत, 2024 तक पूरा होगा दूसरा फेज

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर देश की पहली रैपिड रेल शनिवार से आम लोगों के लिए शुरू हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 1:40:09

आम जनता के लिए शुरू हुई देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत, 2024 तक पूरा होगा दूसरा फेज

नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर देश की पहली रैपिड रेल शनिवार से आम लोगों के लिए शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहले फेज में यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी के रूट पर चलाई जाएगी। इस रूट पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन यानी कुल 5 स्टेशन बनाए गए हैं। 21 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से इस रूट पर आम लोगों का संचालन शुरू हो गया है। लोगों को हर 15 मिनट पर यह ट्रेन मिलेगी।

रैपिड रेल में क्या होंगी सुविधाएं?


यह ट्रेन दिखने में काफी आकर्षक है। इसमें यात्रियों की सुविधाओं का काफी ध्यान रखा गया है। पूरी ट्रेन में ऐसी होने के साथ ये लंबे सफर के लिए यात्रियों के लिए आरामदायक सीट लगाई गईं हैं। इस ट्रेन के अंदर कॉरिडोर में भी अच्छा खासा स्पेस दिया गया है। 2×2 ट्रांसवर्स सीट, खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप / मोबाइल चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप, जैसी कई सुविधाएं होंगी।

कितना होगा किराया

इस ट्रेन आम लोगों के लिए दो क्लास में सुविधा दी जाएगी- पहली साधारण और दूसरी प्रीमियम क्लास। ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर और दुहाई तक का सफर 20 रुपये में किया जा सकेगा। वहीं साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये चुकाने होंगे। प्रीमियम श्रेणी के कोच में उसी रूट का किराया 100 रुपये होगा। 21 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से यात्री रैपिडएक्स ट्रेन में सफर कर सकते हैं। रैपिडएक्स सुबह 6 बजे लेकर रात 11 बजे तक चलेगी। 90 सेंटीमीटर तक ऊंचाई वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगे। हर यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का लगेज ले जा सकेगा।

2024 तक पूरा होगा दूसरा फेज

इस ट्रेन का दूसरा फेज मार्च 2024 तक पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के दूसरे फेज को साहिबाबाद से मेरठ के बीच शुरू किया जाएगा। जबकि तीसरे फेज में यह मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां चलेगी। इस काम को 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रूट 82 किलोमीटर का होगा। बता दें कि पीएम मोदी ने 8 मार्च 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका