न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : कलेक्टर ने साइकिल पर घूमकर किया शहर का दौरा, दिए गाइडलाइन की पालना के निर्देश

आज सुबह कलेक्टर ने भी साइकिल पर घूमकर शहर का दौरा किया। वे सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से साइकिल पर रवाना हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 7:11:20

भीलवाड़ा : कलेक्टर ने साइकिल पर घूमकर किया शहर का दौरा, दिए गाइडलाइन की पालना के निर्देश

जिले में आज सख्त लॉकडाउन का दूसरा दिन हैं जिसमें पुलिस ने सख्ती बरती जिसकी बदौलत सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और बेवजह लोग कम घूमते दिखाई दिए। इसी के साथ ही आज सुबह कलेक्टर ने भी साइकिल पर घूमकर शहर का दौरा किया। वे सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से साइकिल पर रवाना हुए। यहां से सूचना केंद्र चौराहा, भीमगंज चौराहा, माणिक्यनगर, रामद्वारा, रोडवेज बस स्टैंड सहित कई अन्य जगहों के हालात जाने। जिला कलेक्टर नकाते ने कृषि उपज मंडी का जायजा लेकर वहां कोरोना गाइड लाइन की पालना के निर्देश दिए। इस दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन करते मिल दो लोगों के चालान काटने के निर्देश दिए।

उन्होंने माणिक्यनगर, श्री गेस्ट हाउस चौराहा पर खड़े रहकर लोगों की आवाजाही देखी तथा बेवजह घूमने वालों के चालान काटने तथा संस्थागत क्वारेंटाइन करने के निर्देश दिए। नकाते ने इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को रोककर बातचीत की। उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड पर सुभाषनगर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

नकाते ने इस दौरान कहा कि नई गाइड लाइन जारी हो चुकी है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा निजी वाहन दुपहिया व चौपहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं है। जो इंडस्ट्री लेबर है वे भी शिफ्ट के अनुसार ही आ जा सकते हैं। शिफ्ट के समय के अलावा उन्हें भी नहीं घूमना है। 16 मई के बाद लेबर को भी इंडस्ट्रीज द्वारा नए आई कार्ड जारी किए जाएंगे। इस पर शिफ्ट का टाइम भी अंकित होगा। इंडस्ट्रीज चलती रहे, लेकिन निजी वाहनों की भीड़ नहीं करें। शहर में विशेष तौर पर दुपहिया वाहनों का प्रेशर बहुत ज्यादा है। उसे कंट्रोल करने के लिए बेवजह भीड़ नहीं करें। शहर में दौरे के दौरान जो लोग बेवजह घूमते मिले उनके वाहन जब्त किए गए तथा उन्हें क्वारेंटाइन किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल