न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान खोलकर सुन लो, मैं सुसाइड नहीं करूंगी, जानें ऐसा क्यों कहा तनुश्री दत्ता ने

तनुश्री दत्ता अक्सर कुछ ऐसे बयान दे जाती है जिसके चलते बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में हलचल हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा परेशान और टारगेट किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Jul 2022 11:28:02

कान खोलकर सुन लो, मैं सुसाइड नहीं करूंगी, जानें ऐसा क्यों कहा तनुश्री दत्ता ने

तनुश्री दत्ता अक्सर कुछ ऐसे बयान दे जाती है जिसके चलते बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में हलचल हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर कर बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा परेशान और टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में खुलासा किया आखिर वो कौन हैं, जो उन्हें टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह न तो सुसाइड करने वाली हैं और न ही ये शहर छोड़कर जाएंगी।

तनुश्री दत्ता ने अपनी पोस्ट में अपने दर्द को जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें बॉलीवुड माफिया, पॉलिटिकल सर्किट और एंटी नेशनल एलिमेंट्स टारगेट कर रह हैं। तनुश्री दत्ता ने रेड ड्रेस में अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बहुत बुरी तरह हैरेस और टारगेट किया गया है।'

एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘मुझे परेशान किया जा रहा है और बहुत बुरी तरह से टारगेट बनाया जा रहा है। प्लीज… कोई तो कुछ करो। पहले पिछले एक साल में मेरे बॉलीवुड के काम को तहस-नहस कर दिया गया और फिर नौकरानी मेरे पानी में दवाइयां और स्टेरॉइड्स मिलाया करती थी, जिसकी वजह से मुझे हर तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होनी शुरू हो गई। इसके बाद जब मैं मई में उज्जैन गई तो मेरी गाड़ी के ब्रेक से दो बार छेड़छाड़ हुई और फिर मेरा एक्सिडेंट हुआ था। मैं मरते-मरते बची और 40 दिनों बाद मैं मुंबई लौट आई और नॉर्मल लाइफ और काम में लग गई। अब मेरी बिल्डिंग में मेरे फ्लैट के बाहर अजीब और घटिया चीजें हो रही हैं।'

'मैं सुसाइड नहीं करूंगी'

तनुश्री ने आगे लिखा- 'एक बात तो पक्की है कि मैं सुसाइड नहीं करूंगी ये कान खोलकर सुन लो सब लोग। न ही मैं यहां से कहीं भागने वाली हूं । मैं यहां रहने आई हूं और अपने करियर को पहले से कहीं ज्यादा बुलंदियों पर लेकर जाऊंगी। बॉलीवुड माफिया, महाराष्ट्र का पुराना राजनीतिक सर्किट (जिसका अभी भी यहां प्रभाव है) और घटिया सोच वाले एंटी नेशनल क्रिमिनल आमतौर पर लोगों को परेशान करने के लिए इस तरह काम करते हैं।'

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं बहुत श्योर हूं कि #MeToo के दोषी और जिस NGO को मैंने एक्सपोज किया था, वही लोग इसके पीछे हैं, क्योंकि और क्यों मुझे इस तरह से हैरेस और टारगेट करेगा? धिक्कार है तुम सभी पर। धिक्कार है। मैं जानती हूं कि बहुत से लोग मुझे खारिज करने की कोशिश करेंगे, लेकिन मैं लंबे समय से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती आई हूं। ये ढेर सारे मेंटल, फिजिकल और साइकलॉजिक हैरसमेंट हैं। ये कौन सी जगह है, जहां यंग लड़के और लड़कियां यदि अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और मार दिया जाता है?'

'हे कृष्ण, मेरे भाई, मेरी मदद करो'

तनुश्री ने भगवान पर विश्वास जताते हुअ प्रार्थना की और आगे लिखा, ‘इन सब के बावजूद मैं अपनी आध्यात्मिक साधना जारी रखूंगी और अपनी आत्मा को और मजबूत करूंगी। मैं वास्तव में नए बिजनेस और काम के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और जीवन में नए सिरे से शुरुआत करना चाहती हूं। इस शहर में अब कोई कानून-व्यवस्था नहीं रही! आर्टिस्ट और सिंगल वुमन के लिए ये हमेशा सुरक्षित शहर हुआ करता था। हे कृष्ण, मेरे भाई, मेरी मदद करो।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?