न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिल अभिनेता ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस का आरोप, मचा बवाल, निहलानी ने मांगा प्रसून जोशी का इस्तीफा

फिल्म ‘मार्क एंटनी’ एक्टर विशाल ने वीडियो के जरिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sept 2023 5:53:57

तमिल अभिनेता ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस का आरोप, मचा बवाल, निहलानी ने मांगा प्रसून जोशी का इस्तीफा

मुम्बई। फिल्म ‘मार्क एंटनी’ एक्टर विशाल ने वीडियो के जरिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विशाल ने दावा किया है कि सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म की हिंदी रिलीज के सर्टिफिकेशन के लिए 6.5 लाख रुपये लिए हैं। उनका ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले का संज्ञान लेने की रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं।

ये मामला विशाल की फिल्म ‘मार्क एंटनी’ से ही जुड़ा है। जो 15 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का हिंदी वर्जन 28 सितंबर को रिलीज हुआ है। हिंदी वर्जन की रिलीज के सर्टिफिकेट के लिए उन्हें सीबीएफसी को 6.5 लाख की रिश्वत देनी पड़ी थी। इतना ही नहीं विशाल का कहना है कि उनके पास इस बात के सारे सबूत हैं। एक्टर के इस आरोप से इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं।

ये खबर आग की तरह फैल रही है। जिसके बाद सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने प्रसून जोशी का इस्तीफा मांगा है। पहलाज निहलानी का कहना है कि कि CBFC के सीईओ रविंद्र भाकर के रहते हुए जमकर करप्शन हो रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन प्रसून जोशी कभी दफ्तर तक नहीं जाते, घर पर ही फाइलें मंगाकर चेक करते हैं। उनका कहना है कि प्रसून जोशी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पूर्व चेयरमैन ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत में कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक एंटी करप्शन कमेटी का गठन होना चाहिए। हर कोई बिका हुआ है, ये ही नहीं इस तरह के कई सारे मामले हैं। CBFC भ्रष्टाचारियों का अड्डा है। जहां अधिकारियों को पैसे लेने की आदत पड़ गई है। निहलानी ने कहा कि सेंसर बोर्ड फायदा उठाता है। यहां सब जानते हैं कि उनके साइन के बगैर फिल्म रिलीज नहीं होगी, इसलिए वह लोग करप्शन कर रहे हैं।

बोर्ड में होना चाहिए फेरबदल?

पहलाज निहलानी ने कहा कि हमारी सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए। उनका कहना है कि बड़े एक्टर होने के बाद जब विशाल के साथ ऐसा हो सकता है तो तो छोटे प्रोड्यूसर्स के साथ क्या होता होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रतिक्रिया

फिल्म रिलीज के साथ विजय ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर आरोप लगाया, जिसपर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “एक्टर विशाल द्वारा सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मामला सामने लाया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार इस तरह के भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल होने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आज ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से एक अधिकारी को इस मामले पूछताछ के लिए मुंबई भेजा गया है।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने जांच के आदेश दिए

मंत्रालय ने आगे लिखा, “हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि मंत्रालय से सहयोग करें, अगर सीबीएफसी ने द्वारा किसी और का भी शोषण किया है, तो वो भी jsfilms.inb@nic.in इस पते पर बताए।” मंत्रालय की यह कार्रवाई विशाल के वायरल वीडियो के बाद हुई है। विशाल ने कहा कि उन्होंने ‘मार्क एंटनी’ की हिंदी रिलीज के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था।

विशाल ने कहा, “हमने अंतिम समय में अप्लाई किया क्योंकि हमारे सामने कुछ टेक्नीकल इशु था। जब हमारी टीम का सदस्य सीबीएफसी कार्यालय गया तो हमें एक ऑप्शन दिया गया कि उसी दिन सर्टिफिकेशन के लिए 6.5 लाख रुपये देने होंगे। हमारे पास कोई और उपाय नहीं था।”

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज