न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: वैक्सीन की 3 डोज़ लेने के बावजूद अमेरिका से लौटा शख्स कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित

मुंबई में अमेरिका से लौटे एक शख्स को ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है। खास बात ये है कि 29 साल के इस शख्स ने फ़ाइज़र वैक्सीन की तीन डोज़ ली थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 10:08:19

मुंबई: वैक्सीन की 3 डोज़ लेने के बावजूद अमेरिका से लौटा शख्स कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित

भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात में 2 और महाराष्ट्र में 8 लोग कोरोना के ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 8 और लोग कोरोना वायरस के ओमीक्रोन से संक्रमित मिले।

मुंबई में अमेरिका से लौटे एक शख्स को ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है। खास बात ये है कि 29 साल के इस शख्स ने फ़ाइज़र वैक्सीन की तीन डोज़ ली थी। BMC के मुताबिक इस शख्स में कोरोना का कोई लक्षण नहीं हैं। लेकिन मरीज को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

BMC के मुताबिक एयरपोर्ट पर 9 नवंबर को हुए कोरोना टेस्ट में इस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सांपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। राहत की बात ये है कि इस शख्स के संपर्क में आने वाले दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बीएमसी ने एक प्रेस रीलीज़ में कहा, 'मरीज को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसमें कोई लक्षण नहीं है।'

मुंबई में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 15 हो गए हैं। इनमें से 13 मरीजों को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीएमसी ने ये भी कहा कि अभी तक मिले 15 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से किसी में भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 40 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?