न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हमारे बारह’ की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई प्रदर्शन पर रोक

शुक्रवार 14 जून को प्रदर्शित होने वाली अन्नू कपूर के अभिनय से सजी फिल्म हमारे बारह के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि मामले का निपटारा नहीं हो जाता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट को कहा है कि वह तेजी के साथ इस याचिका का निपटारा करे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 4:27:05

‘हमारे बारह’ की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई प्रदर्शन पर रोक

नई दिल्ली। शुक्रवार 14 जून को प्रदर्शित होने वाली अन्नू कपूर के अभिनय से सजी फिल्म हमारे बारह के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि मामले का निपटारा नहीं हो जाता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट को कहा है कि वह तेजी के साथ इस याचिका का निपटारा करे।

अन्नू कपूर स्टारर फिल्म 'हमारे बारह' लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हमारे बारह का ट्रेलर भी हटाया जा चुका है। फिल्म पर धर्म विशेष के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है और इसकी रिलीज को रोके जाने की मांग हो रही है। इस बीच जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच से अन्नू कपूर की फिल्म'हमारे बारह' को राहत नहीं मिली है। ये फिल्म कल ही रिलीज होने वाली थी।

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के द्वारा मामले के निपटारे तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। साथ ही हाई कोर्ट से अनुरोध करते हुए कहा है कि याचिका को तेजी से निपटाया जाए। याचिकाकर्ता का कहना था कि बाम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका मे CBFC खुद पक्षकार है और उसकी ही कमेटी फिल्म की स्क्रीनिंग कैसे कर सकती है? याचिकाकर्ता का कहना था कि CBFC इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक कमेटी बनाई थी। CBFC की कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद उस फिल्म के टीजर और उससे जुड़े कुछ हिस्सों को हटाने का सुझाव दिया था। जिसको हटा लिया गया था और उसके बाद हाईकोर्ट में इस फिल्म की रिलीज की अनुमति दी थी।

याचिकाकर्ता द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल की गई याचिका मे कहा गया था कि यह फिल्म इस्लामी आस्था के खिलाफ और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने वाला है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर भी आपत्ति जताई गई है।

फिल्म का टीजर जारी होने के बाद अन्नू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर मचे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। अन्नू कपूर ने अपने वीडियो में दावा किया था कि ये फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। वीडियो में अभिनेता ने कहा था- 'ये फिल्म सिर्फ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की वकालत करती है। आप सभी पहले फिल्म देखें और इसके बाद ही कोई धारणा बनाएं या अपना फैसला दें। सबको अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन इस तरह किसी को गाली नहीं देनी चाहिए। गा या जान से मारने की धमकी न दें। हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका