न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस वापस; 24 घंटे में बैंक ने फैसला बदला

20 अगस्त को मुंबई के टाइम्स ऑफ इंडिया पेपर में पब्लिश किए गए रिकवरी नोटिस के मुताबिक, सनी ने 56 करोड़ रुपए लोन लिया था, जिसे नहीं भरा गया। लोन न चुका पाने की स्थिति में 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख भी जारी की गई थी। इसमें सनी के गांरटर के तौर पर पिता धर्मेंद्र का भी नाम है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 09:35:36

सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस वापस; 24 घंटे में बैंक ने फैसला बदला

मुम्बई। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रविवार को बॉलीवुड एक्टर और BJP सांसद सनी देओल के जुहू स्थित सनी विला अटैच करने पब्लिक नोटिस जारी किया था। लेकिन सोमवार को बैंक ने इस पर खंडन जारी किया है। बैंक ने कहा है कि 19 अगस्त को इश्यू किए नोटिस को तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है।

20 अगस्त को मुंबई के टाइम्स ऑफ इंडिया पेपर में पब्लिश किए गए रिकवरी नोटिस के मुताबिक, सनी ने 56 करोड़ रुपए लोन लिया था, जिसे नहीं भरा गया। लोन न चुका पाने की स्थिति में 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख भी जारी की गई थी। इसमें सनी के गांरटर के तौर पर पिता धर्मेंद्र का भी नाम है।

गौरतलब है कि 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सनी के पास 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है और 53 करोड़ रुपए की देनदारी है। उनकी फिल्म गदर-2 ने 9 दिन में 336 करोड़ रुपए कमाए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 70 से 80 करोड़ में बनी ये फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

शनिवार 19 अगस्त को जारी किया था नोटिस

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) सनी के मुंबई में जुहू स्थित बंगले को नीलाम करने वाला है। बैंक ने इस बारे में सनी को नोटिस जारी कर दिया है।

सनी ने बैंक को करीब 56 करोड़ रुपए का बकाया नही चुकाया है। बैंक ने शनिवार (19 अगस्त) को एक न्यूज पेपर में नोटिस भी दिया है। बकाया लोन नहीं चुकाने की सूरत में 25 सितंबर को जुहू स्थित विला की नीलामी की जाएगी। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार लोन अजय सिंह देओल के नाम पर लिया गया है और वही गारंटर भी हैं। आपको बता दें कि सनी का असली नाम अजय है। बैंक का कहना है कि तय अवधि तक सनी ने लोन की रकम नहीं चुकाई।

नियमों के हिसाब से अगर किसी लोन मूल रकम और ब्याज को तय तारीख के 90 दिनों तक नहीं चुकाया जाता है तो इस लोन को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) की कैटेगरी में डाल दिया जाता है। बैंक इस लोन के नहीं चुकाए जाने की वजह से होने वाले नुकसान की रिकवरी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सनी ने साल 2016 में ये लोन एक फिल्म फाईनेंस करने के लिए लिया था। ये लोन दिसंबर 2022 से ही NPA कैटेगरी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज