न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : 8वीं के छात्र की एक गलती पर दिखी टीचर की दरिंदगी, लात-घूंसों से पीटते हुए तोड़ा हाथ

रेनवाल कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक निजी स्कूल में 8वीं के छात्र की एक गलती पर टीचर की दरिंदगी देखने को मिली जिसमें लात-घूंसों से छात्र को पीटते हुए टीचर ने उसका हाथ तोड़ डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 1:12:13

जयपुर : 8वीं के छात्र की एक गलती पर दिखी टीचर की दरिंदगी, लात-घूंसों से पीटते हुए तोड़ा हाथ

रेनवाल कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक निजी स्कूल में 8वीं के छात्र की एक गलती पर टीचर की दरिंदगी देखने को मिली जिसमें लात-घूंसों से छात्र को पीटते हुए टीचर ने उसका हाथ तोड़ डाला। प्री-टेस्ट में बच्चे ने अपने साथी छात्र को आंसर बता दिया था। बस इसी बात पर टीचर ने आपा खो गया और बच्चे को लात-घूसों से जमकर मारा। इससे बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित छात्र के पिता किशोर पाराशर ने रविवार को पुलिस थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

यह पूरा मामला गुरुकुल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का हैं, जहां 8वीं कक्षा के स्टूडेंट जयंत पाराशर की टीचर गजेंद्र सिंह ने लात-घूसों ऐसी पिटाई की। दरअसल, क्लास में प्री-टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान छात्र जयंत से साथी छात्र ने किसी सवाल का आंसर पूछा और जयंत ने उसे आंसर बता दिया। बस इसी बात पर टीचर गजेंद्र सिंह को गुस्सा आया और जयंत को लात-घूसों से जमकर ​पीटा। इसके बाद जयंत दोपहर करीब 3 बजे उदास हालत में घर पहुंचा। शाम करीब 4 बजे पिता के घर आने पर जयंत ने पूरी घटना बताई और रोने लगा। इसके बाद परिजन जयंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि उसका हाथ फ्रैक्चर है।

परिजनों ने स्कूल निदेशक योगेश जोशी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। स्कूल निदेशक अस्पताल पहुंचे और जयंत के परिजनों से माफी मांगते हुए बताया कि आरोपी टीचर गजेंद्र सिंह को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। घटना को लेकर स्कूल निदेशक योगेश जोशी ने कहा कि सभी टीचर के लिए लिखित में आदेश निकाला हुआ है कि किसी भी बच्चे को फिजिकल पनिशमेंट नहीं देना है। जिस टीचर ने बच्चे के साथ में मारपीट की है, उस टीचर को स्कूल से तुरंत टर्मिनेट किया गया है। मैं बच्चों के पेरेंट्स से मिला हूं। बच्चे का जो भी मेडिकल खर्चा होगा। वह स्कूल वहन करेगी और परिजनों से माफी मांगी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट