Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मौसम के अजब रंग, धौलपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली गिरने से एक मरा, जैसलमेर-बाडमेर में भीषण गर्मी

राजस्थान में इन दिनों मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी के साथ झुलसाने वाली गर्मी ने आम लोगों को त्रस्त कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:34:53

राजस्थान में मौसम के अजब रंग, धौलपुर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली गिरने से एक मरा, जैसलमेर-बाडमेर में भीषण गर्मी

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी के साथ झुलसाने वाली गर्मी ने आम लोगों को त्रस्त कर दिया है। राजस्थान के धौलपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश से हालात बदतर हो गए हैं। धौलपुर शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण छीतरिया तालाब ओवरफ्लो हो गया जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। धौलपुर के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अगले आदेश तक के लिए शहरी क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

झालवाड़ा में गिरी बिजली, एक पर्यटक मरा, पाँच घायल

वहीं सूबे के झालावाड़ जिले में बिजली गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि ये पर्यटक झालावाड़ जिले में भीम सागर बांध के पास मऊ महल में भ्रमण कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरने से हरिशंकर नाम के पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। मृतक बारां जिले के बेजाजपुर का रहने वाला था। वहीं घायलों में चार बारां जिले के जबकि एक झालावाड़ जिले का रहने वाला बताया जाता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान धौलपुर और बांसवाड़ा में भारी बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धौलपुर तहसील में 23 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा में 15 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 15 सेंटीमीटर, सल्लोपाट में छह सेंटीमीटर, शेरगढ़ में छह सेंटीमीटर, धौलपुर के राजाखेड़ा में पांच सेंटीमीटर, सैपऊ में पांच सेंटीमीटर, घाटोल में पांच सेंटीमीटर, प्रतापगढ के छोटी सादडी में पांच सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

वहीं भरतपुर के रूपबास में पांच सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के बड़ेसर में पांच सेंटीमीटर, धौलपुर के बारी में पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर-ग्वालियर रेल खंड पर रविवार को सुबह चंबल के बीहड इलाके में भारी बारिश के कारण रेलवे की पटरी धंस गई। इससे लगभग चार घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। कई रेलगाड़ियों का मार्ग बदला गया। वहीं, दो ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया।

धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि रविवार सुबह धौलपुर-हेतमपुर के बीच में घेर हाल्ट स्टेशन के निकट तेज बारिश के कारण रेलवे पटरी धंस गई। रविवार सुबह नई दिल्ली की ओर जा रही गाड़ी संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस के चालक ने धौलपुर स्टेशन पर रेलवे पटरी के धंसने के संबंध में सूचना दी। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में रेल संचालन को बंद कर झांसी मंडल के ग्वालियर एवं मुरैना से आई टीम ने रेल पटरी की मरम्मत का काम किया।
पूर्वी राजस्थान में बारिश के आसार

मौसम विभाग के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश और इसके आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन तक बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने तथा 12-13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर का बढ़ेगा तापमान

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में आगामी दो दिन अधिकतम तापमान औसत से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक बने रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 42.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 38.5 डिग्री और अन्य स्थानों पर 36.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका