न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदिरा गांधी ने लालकिले के नीचे डलवाया था टाइम कैप्सूल, हुआ था हंगामा

विपक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि इस कालपत्र में इंदिरा ने अपने परिवार का महिमामंडन किया है। हालांकि इंदिरा सरकार के इस कालपत्र में क्या लिखा था, उसका राज आज तक नहीं खुला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 July 2020 2:28:34

इंदिरा गांधी ने लालकिले के नीचे डलवाया था टाइम कैप्सूल, हुआ था हंगामा

अयोध्या में राम मंदिर की नींव में 200 फीट नीचे टाइम कैप्सूल को डालने का फैसला लिया गया है। इसमें मंदिर की पूरी डिटेल होगी। टाइम कैप्सूल एक कंटेनर की तरह होता है। यह हर तरह के मौसम का सामना कर सकता है। आमतौर पर भविष्य में लोगों के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इससे पुरातत्वविदों या इतिहासकारों को स्टडी में मदद मिलती है। इतिहास पर नजर डालें तो साल 1973 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने भी ऐसा ही एक टाइम कैप्सूल लाल किले के 32 फीट नीचे डलवाया था। इसे कालपत्र का नाम दिया गया था। विपक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि इस कालपत्र में इंदिरा ने अपने परिवार का महिमामंडन किया है। हालांकि इंदिरा सरकार के इस कालपत्र में क्या लिखा था, उसका राज आज तक नहीं खुला।

indira gandhi,lal quila,time capsule,what is time capsule,news

साल 1970 के शुरुआती दिनों की बात है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सफलता के चरम पर थीं। उनकी ताकतवर शख्सियत ने भारत की राजनीति को नया आकार देने में मदद की थी। उस समय उन्होंने लाल किले के परिसर में टाइम कैप्सूल दफन करवाया था। इस बारे में Netaji: Rediscovered नाम की किताब में डिटेल से बताया गया है। इस किताब को कनाईलाल बासु ने लिखा है।

सरकार चाहती थी कि आजादी के 25 साल बाद की स्थिति को संजोकर रखा जाए। इसके लिए टाइम कैप्सूल बनाने का आइडिया दिया गया। आजादी के बाद 25 सालों में देश की उपलब्धि और संघर्ष के बारे में उसमें उल्लेख किया जाना था। इंदिरा गांधी की सरकार ने उस टाइम कैप्सूल का नाम कालपात्र रखा था।

अतीत की अहम घटनाओं को दर्ज करने का काम इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्ट्रिकल रिसर्च (आईसीएचआर) को सौंपा गया था। मद्रास क्रिस्चन कॉलेज के इतिहास के प्रफेसर एस।कृष्णासामी को पूरी पाण्डुलिपि तैयार करने का काम सौंपा गया था। लेकिन इसको पूरा होने से पहले ही प्रॉजेक्ट विवादों में फंस गया।

कहा जाता है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त, 1973 को इसे लाल किले के परिसर में दफन किया था। इसके बाद इस कालपात्र पर विवाद की स्थितियां बनने लगीं। इस कालपात्र को लेकर उस समय काफी हंगामा मचा था। विपक्ष का कहना था कि इंदिरा गांधी ने टाइम कैप्सूल में अपना और अपने वंश का महिमामंडन किया है। जनता पार्टी ने चुनाव से पहले लोगों से वादा किया कि पार्टी कालपात्र को खोदकर निकालेगी और देखेगी कि इसमें क्या है।

indira gandhi,lal quila,time capsule,what is time capsule,news

1977 में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई और मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार बनी। सरकार गठन के कुछ दिनों बाद टाइम कैप्सूल को निकाला गया लेकिन जनता पार्टी की सरकार ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उस टाइम कैप्सूल में क्या था। फिलहाल अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

बता दे, टाइम कैप्सूल एक कंटेनर की तरह होता है जिसे विशिष्ट सामग्री से बनाया जाता है। टाइम कैप्सूल हर तरह के मौसम का सामना करने में सक्षम होता है, उसे जमीन के अंदर काफी गहराई में दफनाया जाता है। काफी गहराई में होने के बावजूद भी हजारों साल तक न तो उसको कोई नुकसान पहुंचता है और न ही वह सड़ता-गलता है।

30 नवंबर 2017 को स्पेन के बर्गोस में करीब 400 साल पुराना टाइम कैप्सूल निकला था। यह ईसा मसीह की मूर्ति के रूप में था। मूर्ति के भीतर 1777 के आसपास की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जानकारियां थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट के खिलाफ दवा विक्रेताओं का बड़ा कदम, आज बंद रहेंगी 15 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें
ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट के खिलाफ दवा विक्रेताओं का बड़ा कदम, आज बंद रहेंगी 15 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’